Thursday, August, 14,2025

स्वच्छता को लेकर सख्ती, 8 घंटे तक चली मीटिंग

जयपुर: स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिए दिल्ली से केंद्रीय सर्वेक्षण टीम 17 मार्च को जयपुर का निरीक्षण करने आएगी। यह टीम पहले ही राजस्थान पहुंच चुकी है। इस बार सर्वेक्षण मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स के टूलकिट के अनुसार होगा। इसमें कुल 12,500 अंकों के आधार पर शहरों की रैंकिंग की जाएगी। 

दोनों नगर निगमों को यह टूलकिट मिल चुका है। इसके चलते तैयारियां जोरों पर हैं। निगम की टीमें जगह-जगह निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था सुधारने में जुटी हुई हैं और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले हेरिटेज नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कमर कस ली है।

हर साल सर्वेक्षण के दौरान सफाई अभियान तेज होता है, लेकिन बाद में स्थिति पहले जैसी हो जाती है, जिससे शहरवासियों को परेशानी होती है। इस बार इसे स्थायी सुधार में बदलने के लिए नगर निगम हेरिटेज आयुक्त अरुण हसीजा ने लगातार आठ घंटे की जोनवार समीक्षा बैठक की। बैठक में सफाई व्यवस्था पर गहन चर्चा की गई और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि हर वार्ड में सफाई सुनिश्चित की जाए।

हर दुकान के बाहर दो डस्टबिन अनिवार्य

बैठक में आयुक्त ने निर्देश दिए कि बाजारों में हर दुकान के बाहर सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखने के लिए दो डस्टबिन अनिवार्य होंगे। शुरुआत में व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा, लेकिन निर्देशों का पालन न करने पर चालान की कार्रवाई होगी। साथ ही, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए दुकानों के बाहर विशेष स्टीकर लगाए जाएंगे और व्यापारियों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई जाएगी।

सफाई को लेकर अधिकारियों पर सख्ती

आयुक्त हसीजा ने सभी जोन के वार्ड प्रभारियों और मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों से सफाई व्यवस्था की जानकारी ली, जहां लापरवाही पाई गई, वहां संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई गई। उन्होंने निर्देश दिया कि निगम अधिकारी फील्ड में सक्रिय रहकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करें।

प्रमुख स्थानों की सफाई पर विशेष ध्यान

बैठक में आवासीय कॉलोनियों, व्यावसायिक क्षेत्रों, सामुदायिक शौचालयों, उद्यानों, जल निकायों, नालों, पर्यटन स्थलों, स्कूलों, बल्क वेस्ट जनरेटरों, कचरा प्रोसेसिंग प्लांटों और सी एंड डी वेस्ट कलेक्शन पॉइंट्स की सफाई व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery