Friday, August, 28,2026

ई-रिक्शा में निकले कमिश्नर, गंदगी मिली तो लगाई क्लास

जयपुर: 'स्वच्छ जयपुर-स्वस्थ जयपुर अभियान के तहत गुरुवार को चारदीवारी के किशनपोल और हवामहल जोन में विशेष स्वच्छता अभियान का दूसरा चरण चलाया गया। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने सुबह 7 से 11 बजे तक करीब चार घंटे ई-रिक्शा में पैदल घूमकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार, चौगान स्टेडियम, गोविंददेवजी मंदिर, जलेब चौक, हवामहल, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया और चौड़ा रास्ता क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

खुले कचरा डिपो और सीवर पर सख्ती

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने खुले कचरा डिपो को तत्काल साफ कराने, कचरा संग्रहण और परिवहन व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। क्षेत्र में बह रहे सीवर और नालों की नियमित सफाई तथा रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि मानसून के बाद मच्छरजनित और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सफाई कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

फॉगिंग मशीन से मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम

अभियान के दौरान सफाई के साथ फॉगिंग भी कराई गई। आयुक्त ने डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग का काम नियमित रूप से जारी रखने के निर्देश दिए।

सभी 13 जोन में नियमित अभियान

आयुक्त ने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है। जयपुर के सभी 13 जोन में नियमित रूप से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल, किशनपोल व हवामहल जोन के डीसी, डीसी हेल्थ, डीसी विजिलेंस सहित संबंधित अधिकारी, सुपरवाइजर और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

2500 कर्मचारी और 1000 से अधिक संसाधन लगाए

अब चारदीवारी के बाद अन्य जोन में भी विशेष सफाई कराई जाएगी। गुरुवार को करीब 2500 सफाई कर्मचारी अभियान में जुटे रहे। सफाई व्यवस्था के लिए 1000 से अधिक संसाधन और मशीनें भी मैदान में लगाई गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery