Saturday, September, 27,2025

दूसरे दिन भी चला जर्जर इमारतों पर निगम का बुलडोजर

जयपुर: जयपुर के सुभाष चौक इलाके में कुछ दिन पहले एक चार मंजिला पुरानी इमारत गिरने के बाद नगर निगम हेरिटेज प्रशासन अलर्ट हो गया। हेरिटेज नगर निगम के किशनपोल जोन की टीम ने बुधवार को दो और गुरुवार को पांच जर्जर भवनों को जेसीबी मशीन से गिरा दिया। इसके अलावा चार और इमारतों को अस्थायी रूप से सील कर दिया गया।

किशनपोल जोन के डिप्टी कमिश्नर दिलीप भंभानी ने बताया कि अब तक 17 कमजोर इमारतों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से कुछ मकान मालिकों को मरम्मत कराने का नोटिस दिया गया है, जबकि सात इमारतें इतनी जर्जर थीं कि उन्हें तुरंत गिराना जरूरी हो गया था। नगर निगम की टीम द्वारा गुरुवार को सुभाष चौक क्षेत्र में रामकुमार धाबाई की गली में पांच और मकानों को गिराया गया। इस दौरान मजदूरों और जेसीबी मशीन की मदद ली गई, जिन चार मकानों की हालत खराब थी, लेकिन तुरंत गिरने का खतरा नहीं था, उन्हें फिलहाल सील कर दिया गया है। नगर निगम ने सभी मकान मालिकों को सख्त हिदायत दी है कि वे 24 घंटे के भीतर मरम्मत का काम शुरू करें या खुद ही मकान गिरा दें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो नगर निगम खुद कार्रवाई करेगा और उसके खर्च की वसूली भी की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर भंभानी ने बताया कि बाकी बचे हुए जर्जर मकानों के मामलों को निगम की कमेटी को भेजा जाएगा। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद उन मकानों का भी निरीक्षण कर जरूरत पड़ने पर गिराने की कार्रवाई की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery