Sunday, May, 03,2026

जयपुर में आंधी-बारिश का कहर, पेड़ और बिजली के पोल गिरे...

जयपुर:  राजधानी जयपुर में शनिवार को रात 8 बजे बाद एक बार फिर मौसम बदला और आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। शहर के जवाहर नगर, झोटवाड़ा, वैशाली नगर और आसपास के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। अंधड़ से शहर में कई जगह पेड़ गिर गए। नाहरी का नाका में मकान पर पेड़ गिर गया। वहीं जयसिंहपुरा खोर में बिजली का तार गिरने से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। पानीपेच में पेड़ गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया, जबकि खातीपुरा रोड पर पोल गिरने से पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। मोती डूंगरी रोड स्थित आनंदपुरी गली नंबर-2 में पांचवीं मंजिल से एक प्लेटफॉर्म नीचे गिर गया, जबकि श्री मुरली मनोहर जी मंदिर का टीन शेड तेज हवा में उड़ गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery