Tuesday, May, 26,2026

तूफानी हवाओं से पेड़ और होर्डिंग्स गिरे, बिजली सप्लाई बाधित

जयपुर: जयपुर में तेज अंधड़ और बारिश ने बिजली तंत्र को झकझोर कर रख दिया। शनिवार को आए तूफान से जयपुर विद्युत वितरण निगम (डिस्कॉम) के कई सर्किलों में व्यापक नुकसान हुआ। पेड़ों की टहनियां और होर्डिंग्स टूटकर बिजली लाइनों पर गिरने से 2784 गांवों और कस्बों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हालात ऐसे रहे कि कई इलाकों में रातभर बिजली गुल रही और प्रशासन को देर रात तक सिस्टम बहाल करने में जुटना पड़ा। आंधी के तुरंत बाद निदेशक (तकनीकी) आर. के. शर्मा राममंदिर स्थित केंद्रीकृत कॉल सेंटर पहुंचे और 'नो करंट' की शिकायतों की मॉनिटरिंग शुरू की। वहीं डिस्कॉम चेयरमैन आरती डोगरा भी रात 11:30 बजे कॉल सेंटर पहुंचीं और करीब 1 बजे तक फील्ड में चल रहे रिस्टोरेशन कार्यों की समीक्षा करती रहीं। टीमें पूरी रात आपूर्ति सुचारू करने में जुटी रहीं।

पेड़ गिरने से ट्रैफिक ठप

आंधी-तूफान का असर शहर की सड़कों पर साफ नजर आया। माणक चौक क्षेत्र में हवामहल के सामने पुराना अशोक का पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह बाथित हो गया, जिसके बाद सुभाष चौक से ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। वहीं झोटवाड़ा के पानीपेच स्थित वाटर वर्क्स परिसर में करीब 100 साल पुराना जामुन का विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से परिसर की दीवार ढह गई और पास खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा सीकर रोड, मुरलीपुरा, मानसरोवर और अन्य कई इलाकों में सड़कों, पार्कों और फुटपाथों पर सैकड़ों पेड़ गिर गए, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर निगम की ओर से समय पर सफाई और पेड़ हटाने की कार्रवाई नहीं होने के कारण रविवार दोपहर तक कई रास्ते बंद रहे और ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही।

कहां, कितना नुकसान

आंधी-तूफान ने जयपुर के बिजली तंत्र को बड़े स्तर पर प्रभावित किया। जयपुर जिला उत्तर और दक्षिण सर्किल में कुल 333 ट्रांसफॉर्मर और 1552 बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि रविवार दोपहर तक इनमें से 239 ट्रांसफॉर्मर और 1295 पोल को दुरुस्त कर लिया गया। वहीं जयपुर जोन में नुकसान और बड़ा रहा, जहां 433 ट्रांसफॉर्मर और 2351 पोल डैमेज हुए। इनमें से 305 ट्रांसफॉर्मर और 1711 पोल को ठीक कर लिया गया है, जबकि बाकी पर काम जारी है। बिजली आपूर्ति की स्थिति भी तेजी से सुधारी गई है। 640 में से 583 (11 केवी) फीडर और सभी 33 केवी फीडर दोबारा चालू कर दिए गए हैं। अंधड़ का असर जयपुर से बाहर भी देखने को मिला।

जमवारामगढ़ में भारी तबाही

आंधी-तूफान का असर जमवारामगढ़ डिवीजन में सबसे ज्यादा देखने को मिला, जहां बिजली तंत्र को व्यापक नुकसान पहुंचा। 11 केवी लाइन के 64 और एलटी लाइन के 44 पोल टूट गए, जिससे कुल 128 पोल डैमेज हुए। इसके अलावा 23 ट्रांसफॉर्मर स्ट्रक्चर जमीन पर गिर गए, जबकि 25 ट्रांसफॉर्मर (सिंगल और श्री फेज) भी क्षतिग्रस्त हो गए।

36 फीडर क्षतिग्रस्त, 331 गांव अंधेरे में

डिस्कॉम रिपोर्ट के अनुसार आंधी के दौरान 36 फीडर डैमेज हुए और 50 से ज्यादा जगहों पर पोल गिर गए। इसके चलते 66 जीएसएस प्रभावित हुए और करीब 331 गांवों में बिजली गुल हो गई। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि अधिकांश क्षेत्रों में सप्लाई रिस्टोर कर दी गई है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery