Friday, June, 27,2025

रवींद्र मंच के पास बनेगी अत्याधुनिक स्पोर्ट्स एकेडमी

जयपुर: जयपुर शहर को खेलों के क्षेत्र में एक नई सौगात मिलने जा रही है। नगर निगम ग्रेटर की ओर से वार्ड संख्या 150 में रवींद्र मंच के पास एक स्पोर्ट्स एकेडमी का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना का शिलान्यास शुक्रवार को जयपुर शहर की सांसद मंजू शर्मा और मालवीय नगर विधायक कालीचरण सर्राफ ने किया। स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्देश्य युवाओं और बच्चों को खेल के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिले। इस एकेडमी में पांच प्रमुख खेलों के लिए विशेष मैदान और अभ्यास क्षेत्र बनाए जाएंगे। नगर निगम ग्रेटर के इस प्रयास से जयपुर की जनता स्वस्थ और फिट रहेगी।

इससे पहले नगर निगम ग्रेटर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने निर्माण शाखा से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर शहर के विभिन्न वार्डों में हो रहे कार्यों की प्रगति पर चर्चा की।

एकेडमी में इन खेलों की मिलेंगी सुविधाएं

बैडमिंटन के दो कोर्ट
टेनिस के दो कोर्ट
बास्केटबॉल का एक मैदान                                                                                                                                                                        क्रिकेट बॉक्स के तीन
अभ्यास क्षेत्र
वॉलीबॉल के दो कोर्ट

अविकसित वार्डों को मिलेंगे 2 करोड़ : महापौर

नगर निगम ग्रेटर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में ₹50 लाख की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मौजूदा वित्तीय वर्ष में जयपुर नगर निगम ग्रेटर की ओर से हर वार्ड को अलग-अलग राशि दी जा रही है। 40 अविकसित वार्डों को ₹2 करोड़ और 110 विकसित वार्डों को ₹50 लाख दिए जाएंगे। रामनिवास बाग में एक और स्पोर्ट्स एकेडमी विकसित करने, उद्यानों के सौंदर्गीकरण, नाला सफाई कार्य और निगम मुख्यालय परिसर में डबल बेसमेंट पार्किंग जैसी परियोजनाओं पर भी कार्य प्रगति पर है।

मोक्षधामों में भी होनी चाहिए आधारभूत सुविधाएं: सांसद मंजू शर्मा

सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि अविकसित और विकसित वार्डों में कार्य होना अच्छी बात है, लेकिन इसके पहले मोक्षथामों में काम होना चाहिए। महापौर जनभावनाओं का ध्यान रखते हुए वहां भी कार्य करवाएं। उन्होंने कहा कि मोक्षधाम में लोग दो से तीन घंटे बैठते हैं। वहां अभी भी सुविधाओं की कमी है। सर्दी में तो ठीक है, लेकिन गर्मी में वहां बैठना बहुत कष्टकारी होता है और अंततः सभी को एक दिन उस स्थान पर जाना होता है।

फिट इंडिया मिशन को मिलेगा बलः कालीचरण

विधायक कालीचरण सराफ ने कहा कि रामनिवास बाग विश्वभर में प्रसिद्ध है। ₹1 करोड़ 38 लाख की लागत से भविष्य में बनने वाली इस एकेडमी की जितनी प्रशंसा की जाए, कम है। शहर के युवाओं को इसमें तराशा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सोच है कि देश में पर्यावरण सुधार के लिए उद्यानों का विकास हो और युवाओं को स्वस्थ रखने के लिए फिट इंडिया आवश्यक है। इसी विचारधारा पर चलते हुए उद्यानों और खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery