Friday, September, 26,2025

डीजल भरकर छिपा रहा था पहचान, SOG ने दबोचा

जयपुर: स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपए के इनामी वांछित अपराधी विनोद कुमार रेवाड़ को ओडिशा के नयागढ़ जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी विभिन्न चर्चित पेपर लीक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था।

एडीजी (एसओजी व एटीएस) वी.के. सिंह ने बताया कि आरोपी विनोद कुमार रेवाड़ (42), निवासी डूंगरी कला, थाना रेनवाल, जिला जयपुर को एसआई भर्ती परीक्षा-2021, वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड-द्वितीय (केस नं. 227/2022, थाना बेकरिया, उदयपुर) और स्कूल व्याख्याता ग्रेड-प्रथम (केस नं. 18/2025, थाना एसओजी, जयपुर) से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय द्वारा वारंट भी जारी किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह ओडिशा में अपनी पहचान छिपाकर रेलवे ब्रिज निर्माण में लगे ठेकेदार के पास वाहनों में डीजल भरने का काम कर रहा था। डीआईजी परिस देशमुख के नेतृत्व में एसओजी टीम ने मानवीय व तकनीकी सूचनाएं जुटाकर 1600 किमी दूर ओडिशा के दसपल्ला, जिला नयागढ़ में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश कर 6 दिन के रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तारी में निरीक्षक नेमीचंद, यशवंत यादव, जगदीश, सचिन कुमार, हेड कांस्टेबल नरेंद्र, कांस्टेबल सुनील, भूपेंद्र, राधामोहन, महेंद्र, चेनाराम, महिला कांस्टेबल सरोज और चालक बुद्धिप्रकाश की अहम भूमिका रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery