Friday, June, 27,2025

SMS के डॉक्टरों ने निकाली दुनिया की सबसे लंबी बालों की गांठ

जयपुर: सवाई मानसिंह अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने आगरा जिले के बरारा गांव की 14 वर्षीय किशोरी के पेट से 210 सेंटीमीटर लंबा ट्राइकोबेजोआर (बालों की गांठ) सफलतापूर्वक निकालकर एक अनोखी उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले इस तरह की 180 सेंटीमीटर लंबी गांठ निकालने का रिकॉर्ड दर्ज है।

इस लिहाज से 210 सेंटीमीटर की यह गांठ अब तक की सबसे बड़ी मानी जा रही है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली बालिका 10वीं कक्षा में पढ़ती है। पिछले कई सालों से उसे मिट्टी, लकड़ी के टुकड़े, चॉक, बॉल और धागे जैसी वस्तुएं खाने की आदत थी। यह स्थिति पिका (Pica) नामक मानसिक विकार से जुड़ी होती है, जिसमें व्यक्ति ऐसी चीजें खाने लगता है जो सामान्यतः खाने योग्य नहीं होतीं। लगातार पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद परिजन उसे लेकर एसएमएस अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकीय जांच में उसके पेट में एक सख्त गांठ पाई गई, जो पेट से लेकर नाभि और दाहिनी ऊपरी पेट तक फैली हुई थी।

मानसिक विकारों को नहीं करे नजरअंदाज

डॉक्टरों का कहना है कि यह मामला न सिर्फ एक चिकित्सीय उपलब्धि है, बल्कि एक चेतावनी भी है। पिका जैसे मानसिक विकारों को अक्सर नजरअंदाज कर देने से बच्चों में ऐसी आदतें विकसित हो जाती हैं, जो भविष्य में गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती हैं। अभिभावकों और शिक्षकों के लिए यह एक सीख है कि वे बच्चों की आदतों और मानसिक स्थिति पर नजर रखें।

दो घंटे तक चला था जटिल ऑपरेशन

डॉक्टरों ने देखा कि बालों की यह गांठ सिर्फ पेट तक सीमित नहीं थी, बल्कि छोटी आंत के अंतिम हिस्से यानी डिस्टल इलियम तक फैली हुई थी। इसे एक ही टुकड़े में निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण था क्योंकि यदि यह टूट जाती तो आंत में कई और चीरे लगाने पड़ते, लेकिन टीम ने इसे सुरक्षित रूप से एक ही टुकड़े में निकाल लिया और खून भी नहीं चढ़ाना पड़ा। इस जटिल सर्जरी को एसएमएस के डॉ. जीवन कांकरिया और उनकी टीम ने अंजाम दिया। टीम में डॉ. राजेंद्र बुगालिया, डॉ. देवेंद्र सैनी, डॉ. अमित और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. सुनील चौहान के साथ सहायक स्टाफ शायर और जुगन शामिल थे।

गिनीज बुक के लिए भेजा जाएगा केस

डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की बीमारी की सही पहचान और उपचार से उसे गंभीर रोग से छुटकारा मिल गया। उसकी हालत अब स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रही है। डॉक्टरों का मानना है कि यह मामला गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल करने के लिए भेजा जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery