Friday, September, 26,2025

हाथी पर सवार होकर आएंगी मां जगदंबा, घर-घर होगी पूजा

जयपुर: मां जगदंबा की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र सोमवार से शुरू होकर दस दिन तक चलेंगे। तिथि वृद्धि के कारण मां के श्रद्धालु दस दिनों तक मां भगवती की आराधना करेंगे। शुभ मुहूर्त में मंदिरों और घरों में घट स्थापित किए जाएंगे। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना होगी। देवी मंदिरों में भजन-कीर्तन, जागरण और अन्य धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। आमेर की शिला माता, दुर्गापुरा स्थित दुर्गा माता और प्राचीन मनसा माता मंदिर (जयगढ़ की तलहटी) सहित सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ माता के दर्शनों के लिए उमड़ेगी। अष्टमी और नवमी पर कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें उपहार देकर आशीर्वाद लिया जाएगा।

आमेर की शिला माता धारण करेंगी आरी-तारी की विशेष पोशाक

आमेर स्थित शिला माता मंदिर में सुबह 6:25 बजे घट स्थापना होगी। इसके बाद 7:30 बजे से श्रद्धालु मातारानी के दर्शन कर सकेंगे। पुजारी बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि माता को जयपुर के पूर्व राजपरिवार से आई आरी-तारी की विशेष पोशाक पहनाई जाएगी। दर्शन रोजाना सुबह 6 से दोपहर 12:30 बजे और शाम 4 से रात 8:30 बजे तक होंगे। दोपहर 12:30 से शाम 4 बजे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे। 28 सितंबर को छठ का मेला आयोजित होगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि इस बार माता की सवारी हाथी पर होगी, जिसे सुख-समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है। मां हाथी पर सवार होकर आती हैं तो अच्छी वर्षा भी होती है। धन-धान्य में वृद्धि के साथ जीवन में शुभता आएगी। देवी का प्रस्थान गुरुवार को मनुष्य की सवारी के साथ होगा, जिसे अत्यधिक शुभ माना जाता है। इससे वर्ष भर सौभाग्य और शांति बनी रहेगी।

अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित होगी

दुर्गापुरा स्थित दुर्गा माता मंदिर में सुबह 7 बजे महंत महेंद्र भट्टाचार्य की मौजूदगी में घट स्थापित कर अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। मां शैलपुत्री भाव से विशेष श्रृंगार कर आरी-तारी और गोटे के काम वाली पोशाक पहनेंगी और पुष्पों से सजाई जाएंगी। पूजा-अर्चना सुबह 6 से दोपहर 12:30 बजे और शाम 5 से रात 9 बजे तक होगी।

जमवाय माता को सुनाया जाएगा नवचंडी पाठ

जमवारामगढ़ के प्रसिद्ध जमवाय माता मंदिर में सोमवार सुबह 7:15 बजे घट स्थापना की जाएगी। विद्वान पंडितों द्वारा नवचंडी पाठ और महाआरती की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जमवारामगढ़ सीओ प्रदीप यादव की निगरानी में पुलिस तैनात रहेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery