Monday, August, 24,2026

बारिश में बढ़े मौसमी रोग, डेंगू-मलेरिया ने बढ़ाई चिंता

जयपुर: राजधानी में बारिश के साथ मौसमी बीमारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। उमस और नमी के बीच वायरल बुखार, खांसी-जुकाम, गले में संक्रमण, नाक बंद और कफ की शिकायत वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

एसएमएस अस्पताल, जयपुरिया और कांवटिया सहित सीएचसी-पीएचसी की ओपीडी में सामान्य दिनों के मुकाबले 20 से 30 प्रतिशत तक मरीज बढ़े हैं। मेडिसिन और सामान्य ओपीडी के बाहर मरीजों की कतारें नजर आ रही हैं। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. मनोज शर्मा के अनुसार मौसम में लगातार बदलाव, बढ़ी नमी और जगह जगह जमा पानी वायरस व बैक्टीरिया के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रहा है। इसका असर सीधे लोगों की सेहत पर दिख रहा है। ऊपरी श्वसन मार्ग के संक्रमण के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं।

पांच-सात दिन में राहत, लेकिन लापरवाही भारी

बुखार, गले में खराश या दर्द, खांसी, नाक बंद, बदन दर्द और थकान सामान्य लक्षण हैं। चिकित्सकों के अनुसार अधिकतर वायरल संक्रमण पांच से सात दिन में ठीक हो जाते हैं, लेकिन छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों में स्थिति गंभीर हो सकती है। तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी या लगातार बिगड़ती हालत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

मनमानी दवा से बढ़ेगी परेशानी

एसएमएस अस्पताल के अस्थमा, एलर्जी एवं टीबी विशेषज्ञ डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि बारिश और उमस में वायरल संक्रमण के साथ सांस संबंधी समस्याएं बढ़ना सामान्य है। उन्होंने लोगों से लक्षण दिखने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। बिना डॉक्टर की सलाह एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं लेना नुकसानदायक हो सकता है।

ओपीडी पर बढ़ा दबाव

एसएमएस अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद ओपीडी व्यवस्था को सुचारू रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक सामान्य वायरल लक्षणों में घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन तेज बुखार, सांस फूलना, लगातार खांसी या अत्यधिक कमजोरी होने पर इलाज में देरी नहीं करनी चाहिए।

मौसम बदला तो बढ़ा सर्पदंश का खतरा

इधर, बदलते मौसम और मानसून के साथ एसएमएस अस्पताल में बीते छह माह में सर्पदंश के 222 मामले सामने आए। डॉ. सुनील माहवर ने बताया कि समय पर उपचार मिलने से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पताल में व्यवस्थाएं मजबूत की गई हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery