Monday, June, 15,2026

सतीश कट्टा की जमानत याचिका खारिज

जयपुर: एक करोड़ 10 लाख रुपए की अवैध वसूली के लिए फर्जीवाड़ा करने एवं ब्लैकमेलिंग से जुड़े मामले में 16 मई को गिरफ्तार किए गए आरोपी सतीश कट्टा, निवासी ख्वासजी का बाग, दुर्गापुरा की जमानत अपील सोमवार को एडीजे डॉ. मनोज जोशी ने अपराध की गंभीरता एवं जांच लंबित होने का हवाला देते हुए खारिज कर दी। इससे पूर्व ट्रायल कोर्ट ने 17 मई को उनकी जमानत याचिका खारिज कर 30 मई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए थे। इस मामले में परिवादी ने 30 मई 2022 को ज्योति नगर थाने में आईपीसी की धारा 420, 501 एवं 504 के अंतर्गत मामला दर्ज कराया था। परिवादी के अधिवक्ता विपुल शर्मा ने इसे गंभीर अपराध बताते हुए जमानत का कड़ा विरोध किया और कोर्ट को बताया कि आरोपियों ने 2013 में बंद हो चुकी कंपनी के चेकों का उपयोग कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए हैं। मामले में आरोपी सतीश कट्टा की पुत्री अंकिता, पुत्र राघव, दिनेश गोयल, सारांश गोयल सहित अन्य पर भी आईपीसी की धारा 467 एवं 468 के तहत अपराध करने के आरोप हैं। परिवादी का कहना है कि आरोपियों से कोई राशि उधार नहीं ली थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery