Wednesday, May, 27,2026

सांगानेरी गेट पर भवानी सिंह की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव

जयपुर: जयपुर शहर के परकोटे में ऐतिहासिक महत्व रखने वाले सांगानेरी गेट क्षेत्र को एक नई पहचान मिलने जा रही है। संजय बाजार व्यापार मंडल ने यहां ब्रिगेडियर स्व. सवाई भवानी सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है, जिसे 'स्टेच्यू ऑफ ह्यूमैनिटी' नाम देने की मांग की गई है।

ब्रिगेडियर स्व.भवानी सिंह की पुण्यतिथि पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश कुमार लश्करी और महासचिव विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी पैलेस स्थित एडीसी कार्यालय पहुंचकर इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि सांगानेरी गेट पर पश्चिममुखी हनुमानजी मंदिर के पास प्रतिमा स्थापित करने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध है। व्यापार मंडल ने प्रस्तावित प्रतिमा की ऊंचाई करीब 15 फीट तथा फाउंडेशन की ऊंचाई 6 फीट रखने का सुझाव दिया है। उनका मानना है कि यह प्रतिमा सभी दिशाओं से स्पष्ट रूप से दिखाई देगी और संजय बाजार को एक ऐतिहासिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी। ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर में शामिल जयपुर शहर के परकोटे के बाजारों में स्थान की कमी है, किंतु सांगानेरी गेट के पास संजय बाजार में यह परियोजना आसानी से क्रियान्वित की जा सकती है। व्यापारियों का मानना है कि इससे न केवल क्षेत्र का सौंदर्यकरण होगा, बल्कि ब्रिगेडियर सवाई भवानी सिंह की विरासत को भी सम्मान मिलेगा।

व्यापार मंडल को उम्मीद है कि प्रशासन और शहरवासी इस प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से लेंगे और सांगानेरी गेट को स्टेच्यू ऑफ ह्यूमैनिटी के रूप में एक नई पहचान दिलाने में सहयोग करेंगे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery