Tuesday, August, 25,2026

शराबी बाप से तंग आकर मां और बेटे ने उतारा मौत के घाट

जयपुर: सांगानेर सदर थाना इलाके में आपसी कलह से तंग आकर मां-बेटे ने 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और छोटे बेटे को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सजना उर्फ सजनी और उसका बेटा सवाईराम जाट गांव हमीरपुर, टॉक, हाल जेडीए कॉलोनी, गोविंदपुरा, सांगानेर सदर के रहने वाले हैं। दोनों ने कुल्हाड़ी से मृतक जगदीश के सिर में वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर खाली प्लॉट की झाड़ियों में छिपा दिया था। हत्या के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक के छोटे भाई को भी गांव से बुलाया गया, लेकिन उसने शव लेने और अंतिम संस्कार कराने से मना कर दिया। उसका कहना था कि वह वर्ष 1984 से इनके संपर्क में नहीं था। इसके बाद पुलिस ने जगदीश का अंतिम संस्कार कराया। एसीपी चाकसू भवानी सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात शराब पीने की बात को लेकर जगदीश का पत्नी और बेटे से विवाद हुआ था। इसी दौरान गुस्से में सवाईराम और सजना ने धारदार हथियार से जगदीश पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बहू की हत्या के मामले में भी रहे हैं आरोपी

मृतक जगदीश, उसका बेटा सवाईराम और पत्नी सजनी हत्या के मामले में जेल से छूटकर जमानत पर बाहर चल रहे हैं, जबकि उसका बड़ा बेटा अभी भी जेल में है। जांच में सामने आया है कि बड़े बेटे की पत्नी की हत्या के आरोप में ये सभी वर्ष 2022 में जेल में बंद थे। जगदीश, छोटा बेटा सवाईराम और सजनी जमानत पर जेल से बाहर चल रहे हैं, जबकि बड़ा बेटा अभी भी जेल में है। सवाई की पत्नी तीन साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी।

टैक्सी ड्राइवर ने पकड़वाया

सवाई ने गुरुवार सुबह अपने गांव टोडारायसिंह जाने के लिए टैक्सी बुलाई। पिता की डेथ होने पर शव को गांव ले जाने की ड्राइवर को बताया। ड्राइवर को बदबू आने से शक हुआ तो उसने पुलिस को कॉल कर दिया। पुलिस ने हत्या कर शव ठिकाने लगाने की कोशिश के दौरान ही आरोपियों को धर-दबोचा।

शव घर में रखा, फिर खाली प्लॉट में छिपाया

हत्या के बाद शव को पहले घर में रखा गया। उस समय उसकी गां सजनी भी वहीं पर मौजूद थी। बाद में उसे प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर पास के खाली प्लॉट की झाड़ियों में छिपा दिया गया। आरोपियों की योजना शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार करने की थी। इसके लिए सवाईराम ने गुरुवार सुबह करीब 7 बजे टोडारायसिंह जाने के लिए टैक्सी बुलाई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery