Wednesday, November, 05,2025

चालानों से प्राप्त हुआ 51 करोड़ का राजस्व

जयपुर: आरटीओ प्रथम कार्यालय ने बीते एक वर्ष में राजेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण नवाचार कर अपनी कार्यशैली में सुधार करते हुए बेहतर सेवा और बड़े राजस्व की उपलब्धि हासिल की है। कार्यालय ने इस दौरान जनता से सीधे जुड़ाव, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की मिसाल कायम की है। बीते एक साल में चालानों से राजस्व में बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष 20 करोड़ की तुलना में चालानों से 51 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त हुआ। इसके साथ ही, बाहरी राज्यों की गाड़ियों से भी पांच करोड़ रुपए का राजस्व जुटाया गया है। अवैध वाहनों को नियंत्रित करने के लिए आरटीओ ने स्वयं के तीन सीजर यार्ड स्थापित किए, जो प्रदेश में पहला कदम है। जनता की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए कार्यालय ने हर सोमवार सुबह 11 बजे नियमित जनसुनवाई शुरू की है। इसके अलावा पहली बार हेल्पलाइन नंबर 6367479830 जारी किया गया, जिससे जनता सीधे शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

यातायात सुधार का चलाया अभियान

कार्यालय को पूरी तरह दलाल-मुक्त बनाया गया है और 70 से अधिक प्राइवेट एजेंटों को बाहर किया गया है। यातायात सुधार के लिए ई-रिक्शा नीति लागू की गई है, जिससे पर्यावरण के अनुकूल वाहन बढ़ेंगे। टेम्पो परमिटों में भी 10 हजार की वृद्धि की गई है। 12 वर्षों बाद कैब किराया संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से 2,500 से अधिक बसों में GPS, CCTV और पैनिक बटन लगाए गए हैं। विशेष अभियान 'ऑपरेशन कवच' के तहत 50 हजार चालान जारी कर सड़क सुरक्षा को मजबूत किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery