Saturday, June, 28,2025

ई-रिक्शा सब्सिडी मामले में 56 को नोटिस... वसूलेंगे 15 लाख

जयपुर:  जयपुर के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) प्रथम ने ई-रिक्शा सब्सिडी के दुरुपयोग के मामले में कार्रवाई करते हुए 56 लोगों से लगभग 15 लाख रुपए की वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, निर्धारित रूट्स से हटकर फैक्ट्रियों और कंपनियों में चल रही करीब 1800 सिटी बसों के परमिट निलंबन की कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है। आरटीओ की इस कार्रवाई से परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से शिकंजा कसने की तैयारी है। जांच में सामने आया कि 56 लोगों ने अपने नाम पर 122 ई-रिक्शा पंजीकृत कर गलत तरीके से सरकारी सब्सिडी प्राप्त की। इनमें से 66 ई-रिक्शा पर करीब 15 लाख रुपए की वसूली होनी है। डीटीओ (पैसेंजर) संजीव कुमार ने शुक्रवार को वसूली के लिए नोटिस जारी किए। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा में राशि जमा न कराने पर संबंधित ई-रिक्शा की पंजीकरण प्रमाण-पत्र (आरसी) निरस्त कर दिए जाएंगे और वाहन जब्त किए जाएंगे। यह कार्रवाई सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग को रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है।

सिटी बसों के रूट उल्लंघन पर कार्रवाई

दूसरी ओर आरटीओ प्रथम की जांच में सामने आया कि जयपुर शहर की लगभग 1800 सिटी बसें अपने निर्धारित रूट्स पर नहीं चल रही हैं। ये बसें सिटी परमिट के तहत मात्र 4,200 रुपए वार्षिक टैक्स देकर फैक्ट्रियों और कंपनियों में परिवहन सेवा दे रही हैं, जबकि इस तरह की सेवाओं पर 70,000 रुपए से अधिक टैक्स देय होता है। इससे परिवहन विभाग को भारी राजस्व हानि हो रही है और आम जनता को सार्वजनिक परिवहन की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

1 जुलाई तक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

इस मुद्दे को लेकर आरटीओ प्रथम कार्यालय में सिटी बस यूनियन के साथ एक सौहार्दपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें बसों को निर्धारित रूट्स पर चलाने का निर्णय लिया गया। डीटीओ (प्रवर्तन) रमेश पांडे को 1 जुलाई तक सभी रूट्स का सर्वे कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। आरटीओ की जांच में यह भी सामने आया कि कई वर्षों से ये बसें रूट उल्लंघन कर रही हैं। इसके लिए चार टीमें गठित की गई हैं, जो अपनी औपचारिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद परमिट निलंबन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आरटीओ की इस दोहरी कार्रवाई से न केवल सरकारी राजस्व की हानि रोकी जा सकेगी, बल्कि शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को भी सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery