Monday, May, 18,2026

सीतापुरा के प्लग एंड प्ले मॉडल से मिला नया औद्योगिक आधार

जयपुर: मीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित रीको फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स (प्लग एंड प्ले) उद्यमियों के लिए तेजी से आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। इस परियोजना में अब तक 14 मॉड्यूल्स का आवंटन हो चुका है। कम लागत, आधुनिक सुविधाएं और रेडी टू मूव स्पेस के कारण यह मॉडल छोटे और मध्यम उद्यमियों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। कॉम्प्लेक्स में रेडीमेड गारमेंट, जेम्स एंड ज्वेलरी और आईटी सेक्टर से जुड़े उद्यमियों ने अपनी इकाइयों स्थापित करनी शुरू कर दी हैं। कुछ इकाइयों में उत्पादन और संचालन भी प्रारंभहो चुका है। उद्यमियों का कहना है कि तैयार ढांचे के कारण उन्हें सुरक्षा, ऑफिस डिजाइनिंग और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर अतिरिक्त समय नहीं लगा। 'शिल्पायान इंडिया' के संचालक विजय सिंह सेंगर ने बताया कि इस परियोजना से उद्योग स्थापना की प्रक्रिया बेहद आसान हुई है। वहीं आईटी कंपनी 'कोहेसिव टीम्स' के संचालक मयंक अग्रवाल ने कहा कि फ्लैटेड फैक्ट्री मॉडल से शुरुआती निवेश में बड़ी राहत मिली है। गारमेंट कारोबारी शुभ जैन ने बताया कि सीतापुरा पहले से गारमेंट उद्योग का बड़ा केंद्र है, ऐसे में यहां यूनिट स्थापित करना उनके लिए फायदेमंद साबित हुआ। रीको की ओर से 4,167 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित इस कॉम्प्लेक्स में कुल 33 मॉड्यूल्स बनाए गए हैं। इनमें गारमेंट, आईटी और जेम्स ज्वेलरी सेक्टर के लिए विशेष मॉड्यूल्स आरक्षित हैं। यहां बैंक, प्रशिक्षण कक्ष, कैंटीन, सभा कक्ष, मालवाहक एवं यात्री लिफ्ट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery