Saturday, July, 05,2025

अभियान से बदली तस्वीर... ग्रामीणों के लिए आसान हुई राह

जयपुर: जयपुर जिले में चल रहा रास्ता खोलो अभियान देशभर के लिए मिसाल बन गया है। हाल ही में कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के दौरान राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने इस अभियान की जमकर प्रशंसा करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया था। यह अभियान अब ग्रामीणों और किसानों के लिए राहत और उम्मीद की नई किरण बन गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर शुरू हुए इस अभियान में अब तक जिले में 1,182 बंद रास्ते दोबारा खोले जा चुके हैं। इससे लाखों ग्रामीणों को खेतों और गांवों तक पहुंचने में आसानी हुई है। अभियान के नोडल अधिकारी एडीएम देवेंद्र कुमार जैन ने बताया कि हर सप्ताह जिले की हर तहसील में कम से कम 3 रास्ते सहमति और समझाइश से खोले जा रहे हैं। बंद रास्तों को खोलने में प्रशासन लोगों से संवाद कर विवादों को सुलझा रहा है। रास्ते खुलने से लोग अब सीधे खेत, स्कूल, अस्पताल और अपने काम पर जा पा रहे हैं।

जिले की सभी तहसीलों में खुलवाए रास्ते

जयपुर जिले में 15 नवंबर 2024 से 31 मई 2025 तक चले इस अभियान में जिले की लगभग सभी तहसीलों में रास्ते खुलवाए गए हैं। शाहपुरा में 73, चाकसू में 68, माधोराजपुरा में 65, फुलेरा में 63, आंधी और बस्सी में 62-62 रास्ते खोले गए हैं। रास्ते खुलवाने के बाद प्रशासन ने कई जगहों पर ग्रेवल और सीसी रोड बनाने का काम भी शुरू कर दिया है ताकि ग्रामीणों को पक्की और सुरक्षित सड़क सुविधा मिल सके, जिन रास्तों पर कानूनी विवाद है, उन पर न्यायालय के निर्णय के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लंबे चक्कर से किसानों को मिली मुक्ति

ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर रास्तों पर अतिक्रमाग, आपसी विवाद या बंद रास्तों के कारण किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में कापी परेशानी होती थी। कई बार उन्हें खेत तक जाने के लिए 4-5 किलोमीटर का चक्कर लगाना पडता था, जिसती समय, श्रम और लागत तीनों बढ आते थे। अब प्रशासनिक प्रयासों से कई पुराने रास्ते खुलवाए गए है, जिससे किसान महज 500 मीटर की दूरी में सीचे खेत तक पहुंच पा रहे है। इससे टैक्टर और अन्य छोटे वाहनों की आवाजाही भी सुगम हो गई है। फसलें अब कम लागत में और समय पर मंडियों तक पहुंच रही हैं। इससे पहले बखेतों की सिंचाई, निगरानी या संसाधन पहुंचाना चुनौतीपूर्ण वा, लेकिन अब रास्ते खुलने से पाइपलाइन बिछाना, खाद बीज ले जान्य और खेतों की देखरेख करना बेहद आसान हो गया है। इस पहल से किसानों को न सिर्फ राहत मिली है, बल्कि उनकी खेती भी अधिक व्यवस्थित और लाभकारी बन रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery