Tuesday, November, 25,2025

पदोन्नत अफसरों को किया सम्मानित

जयपुर: जयपुर के आरएएस क्लब में रविवार को दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों और पदोन्नत अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल के सीईओ और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आरएएस एसोसिशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पवन अरोड़ा ने अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर अभिवादन किया। साथ ही लेखा सेवा अध्यक्ष ललित वर्मा का भी अभिवादन किया। समारोह में कई अधिकारियों को उनके पदोन्नति और सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा आईएएस अधिकारी गौरव बजाड़, शाहीन अली, अंतर सिंह नेहरा और कई अन्य पदोन्नत अधिकारी जैसे सुखवीर सैनी, सुरेशचंद्र, महेंद्र खींची, अवधेश सिंह, जगबीर सिंह, बृजेश चांदोलिया, हरसहाय मीणा, ललित कुमार, जुगल किशोर, राकेश राजोरिया, मूलचंद को सम्मानित किया गया।

अधिकारियों ने एक-दूसरे से किया संवाद, अनुभव किए साझा

इस मौके पर पवन अरोड़ा ने कहा कि कार्यक्रम परिवारों के बिना अधूरा होता है, इसलिए उन्होंने खास तौर पर परिवारजनों का धन्यवाद किया और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। आरएएस एसोसिएशन महासचिव नीतू राजेश्वर ने सीनियर्स को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह समारोह सभी का मिला-जुला प्रयास था। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी। समारोह में अधिकारियों ने एक-दूसरे से संवाद किया। अनुभव साझा किए और भविष्य में और बेहतर प्रशासनिक कार्यों के लिए संकल्प लिया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery