Saturday, July, 25,2026

खातीपुरा-दुर्गापुरा सहित छह रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे रेल कोच रेस्टोरेंट

जयपुर: भारत के रेलवे स्टेशन देश के विभिन्न शहरों की संस्कृति को दर्शाते हैं। ट्रेन यात्रा के दौरान यात्री आबू रोड रेलवे स्टेशन पर रबड़ी, मथुरा जंक्शन पर प्रसिद्ध पेड़े और हावड़ा जंक्शन पर मशहूर रोसोगुल्ला का आनंद लेते हैं।

अब भारतीय रेलवे यात्राओं के साथ-साथ खानपान के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। इसी क्रम में जयपुर मंडल में रेलवे स्टेशनों की छवि बदलने के लिए आधुनिक रेल कोच रेस्टोरेंट खोले जाएंगे। यहां यात्रियों को खानपान की कई वैरायटी उपलब्ध होगी, जिससे वे स्टेशन पर खड़े होकर भी चलती ट्रेन की फीलिंग के साथ भोजन का आनंद उठा सकेंगे। रेलवे द्वारा शुरू की जा रही यह सुविधा न केवल यात्रियों बल्कि, स्थानीय नागरिकों के लिए भी एक नया आकर्षण बनेगी।

जयपुर मंडल के खातीपुरा, दुर्गापुरा, गैटोर जगतपुरा, सीकर, दौसा और रींगस रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक रेल कोच रेस्टोरेंट स्थापित किए जाएंगे, जहां 24 घंटे लजीज व्यंजन उपलब्ध होंगे। इन रेस्टोरेंट्स के माध्यम से यात्रियों को सफर के साथ-साथ एक बेहतरीन फूड हब की सुविधा मिलेगी।

पुराने कोच को नया रूप देने की रेलवे की पहल

खास बात यह है कि इन रेस्टॉरेंट्स के लिए रेलवे पुराने, अनुपयोगी हो चुके कोच का उपयोग करेगा। इससे वेस्ट मैनेजमेंट को बढ़ावा मिलेगा। प्रत्येक रेल कोच रेस्टोरेंट में 60-64 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी और थीम-बेस्ड डाइनिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। यहां स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों का भी स्वाद चखने का मौका मिलेगा।

जयपुर जंक्शन पर बनेगी फूड ट्रक चौपाटी

रेल कोच रेस्टोरेंट्स के अलावा जयपुर जंक्शन पर एक अत्याधुनिक फूड ट्रक चौपाटी भी विकसित की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे में अपनी तरह की यह पहली पहल होगी। यह चौपाटी यात्रियों के साथ-साथ जयपुरवासियों और पर्यटकों के लिए भी एक नया आकर्षण बनेगी। यहां इटालियन, साउथ इंडियन, स्ट्रीट फूड और कई अन्य प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ उठाने का अवसर मिलेगा।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

यह पहल यात्रियों को सुविधा देने के साथ-साथ रेलवे स्टेशनों की पारंपरिक छवि को बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब रेलवे स्टेशन केवल ट्रेन पकड़ने की जगह नहीं, बल्कि प्रमुख फूड और लाइफ स्टाइल डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहे हैं। इस पहल से स्थानीय लोगों को रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर भी मिलेंगे। जयपुर मंडल में यह बदलाव फूड कल्चर की एक नई पहचान बनाएगा।

जल्द शुरू होंगी सेवाएं, टेंडर प्रक्रिया पूरी

जयपुर मंडल में यह अपनी तरह की पहली पहल है, जिससे यात्रियों की सुविधाएं बढ़ेगी। खातीपुरा, दुर्गापुरा, गैटोर जगतपुरा, रींगस, सीकर और दौसा रेलवे स्टेशनों पर रेल कोच रेस्टोरेंट की स्थापना की जाएगी। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही यह सेवाएं प्रारंभ हो जाएंगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery