Thursday, July, 23,2026

निजी बसों का किराया फ्लाइट से भी महंगा

जयपुर: दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही लोगों की घर लौटने की जद्दोजहद शुरू हो गई है। ट्रेनें और फ्लाइट पहले से ही हाउसफुल चल रही हैं, लेकिन जिन यात्रियों को मजबूरी में निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है, वे मनमाने किराए की मार झेल रहे हैं। हालात यह हैं कि निजी बस संचालकों ने दीपावली पर किराए की दरें इस कदर बढ़ा दी हैं कि यह कई रूट्स पर फ्लाइट टिकट से भी ज्यादा महंगा हो गया है। 20 अक्टूबर को जोधपुर से भरतपुर जाने वाली एक एसी स्लीपर बस का किराया 10 हजार रुपए तक पहुंच गया है। सामान्य दिनों में यही किराया 1200 से 1500 रुपए के बीच रहता है। इसी तरह जयपुर से लखनऊ का किराया 9 हजार रुपए, जयपुर से कानपुर का 8 हजार रुपए और जयपुर से देहरादून का 11 हजार रुपए वसूला जा रहा है।

परिवहन विभाग की नाकामी

निजी बस संचालकों की मनमानी के पीछे परिवहन विभाग की ढिलाई और लापरवाही साफ नजर आती है। विभाग की ओर से बसों का किराया तय करने की गाइडलाइन मौजूद है, लेकिन उसका पालन करवाने का कोई प्रभावी सिस्टम नहीं है। त्योहारी सीजन में बस स्टैंड और हाईवे पर चेकिंग बढ़ाने की बजाय विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। नतीजा यह है कि संचालक खुलेआम मनमाना किराया वसूल रहे हैं और यात्री ठगा महसूस कर रहे हैं।

ये दाम इतने ज्यादा हैं कि यात्री हैरान हैं

कई रूट्स पर फ्लाइट टिकट इससे सस्ता मिल रहा है। त्योहारी सीजन में रेलवे और एयरलाइंस की सभी सीटें लगभग बुक हो चुकी हैं। आखिरी वक्त में टिकट लेने वाले यात्री या तो वेटिंग लिस्ट में अटके हुए हैं या फिर मजबूरन निजी बसों का सहारा ले रहे हैं। संचालक मजबूरी का फायदा उठाकर किराए में 4 से 8 गुना तक की बढ़ोतरी कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर जयपुर से लखनऊ की फ्लाइट का किराया 6 से 7 हजार के बीच मिल रहा है, लेकिन बस में बैठने के लिए 9 हजार रुपए तक देना पड़ रहा है। यही हाल अन्य रूट्स पर भी है।

शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं

यात्रियों का कहना है कि जब वे विरोध करते हैं तो बस संचालक साफ शब्दों में कह देते हैं कि किराया नहीं देना है तो मत जाओ, सीट लेने वालों की कोई कमी नहीं है। मजबूर यात्री महंगे किराए पर टिकट खरीदने को विवश हो जाते हैं। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर भी मनमाने किराए की शिकायतें साझा की हैं, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। परिवहन विशेषज्ञों का मानना है कि बस किराए पर नियंत्रण के लिए सरकार को आपातकालीन व्यवस्था करनी चाहिए। त्योहारों के सीजन में किराया तय सीमा से अधिक न लिया जाए, इसके लिए सख्त निगरानी होनी चाहिए। साथ ही हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जरूरत है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery