Monday, September, 07,2026

पानी की टंकी पर चढीं तीन महिलाएं और एक पुरुष

जयपुर: प्रताप नगर थाना इलाके के अलकनंदा अपार्टमेंट में रविवार दोपहर करीब 2 बजे तीन महिलाएं और एक पुरुष पानी की टंकी पर चढ़ गए। सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। टंकी पर चढ़े लोगों को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया गया, लेकिन देर रात तक वे नीचे नहीं उतरे। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने टंकी के नीचे जाल बिछाया। एसीपी सांगानेर दीपक खंडेलवाल ने बताया कि टंकी पर सुनीता, रेशम सहित अन्य लोग चढ़े हैं। इनका कहना है कि वर्ष 1995 से 2000 के बीच गांव टीलवाला में अरोचल गृह निर्माण सहकारी समिति से करीब 200 लोगों ने पट्टे लिए थे। आरोप है कि पट्टे लेने के बाद भी इस जमीन पर कब्जा नहीं दिया गया।

टंकी पर चढ़े लोगों का आरोप है कि इसी बीच करीब 20 बीघा जमीन को खातेदारों ने अन्य व्यक्ति को बेच दिया। बाद में वर्ष 2022 में उक्त जमीन को जेडीए से 90-बी कराने के बाद वहां कॉलोनी काट दी गई। कॉलोनी काटते समय पट्टेधारकों ने इसका विरोध किया था। पट्टेधारकों ने वर्ष 2022 में कॉलोनाइजर और सोसायटी के खिलाफ प्रताप नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार मामले की जांच अभी चल रही है। शुरुआती जांच में सोसायटी का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। टंकी पर चढ़ी महिलाओं ने नगर निगम जयपुर के वार्ड-76 के भाजपा प्रत्याशी पुनीत कर्णावट पर जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर पूर्व में भी महिलाएं रामनगरिया थाना इलाके में पानी की टंकी पर चढ़ चुकी हैं। उस समय पुलिस-प्रशासन ने वार्ता कर सभी को नीचे उतार लिया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery