Thursday, April, 10,2025

पॉलीटेक्निक महिला कॉलेज के प्रिंसिपल पर देह शोषण का आरोप दुबारा जांच करने आई टीम का छात्राओं ने किया विरोध

जयपुर: प्रताप नगर स्थित पॉलीटेक्निक महिला कॉलेज में छात्राओं ने सोमवार को जमकर हंगामा किया।

छात्राओं ने कॉलेज प्रिंसिपल पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि वे छात्राओं का देह शोषण कर रहे थे। छात्राओं और स्टाफ ने 3 फरवरी को ही प्रिंसिपल के अभद्र व्यवहार की शिकायत तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव से की थी। इसके बाद प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया था। मामले की जांच के लिए गठित विभागीय टीम सोमवार सुबह दूसरी बार कॉलेज पहुंची, लेकिन छात्राओं ने इसका विरोध किया। उनका आरोप था कि दोबारा जांच कर प्रिंसिपल को बचाने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कुछ छात्राओं के परिजन कॉलेज पहुंच गए। इसके बाद जांच टीम ने छात्राओं से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं। प्रताप नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि कॉलेज की 20 छात्राओं ने हस्ताक्षर कर शिकायत दी है, जिसमें प्रिंसिपल पर दुराचार के आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery