Sunday, June, 07,2026

ट्रक और एस्कॉर्ट कर रही इनोवा पकड़ी, 25-30 क्विंटल डोडा बरामद

जयपुर: जयपुर कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने शनिवार को बस्सी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए डोडा से भरा ट्रक और उसको एस्कॉर्ट कर रही इनोवा कार को पकड़ा है। ट्रक में करीब 25 से 30 क्विंटल डोडा भरा हुआ था, जिसे ओडिशा से जोधपुर ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान चार तस्करों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि ट्रक चालक झारखंड के रांची निवासी शाहिद खान और सहयोगी सायर राम जाट थे। वहीं, एस्कॉर्ट कर रही इनोवा में बीकानेर के गंगाशहर निवासी कमल पलाना और जैसलमेर के लाठी निवासी अजय बिश्नोई सवार थे।

इनोवा पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी, जबकि असली प्लेट भी वाहन में बरामद हुई। स्पेशल कमिश्नर ओम प्रकाश के अनुसार ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत पहले पकड़े गए तस्करों से पूछताछ में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ था। इसी आधार पर सीएसटी को सूचना मिली कि ओडिशा से बड़ी खेप जोधपुर भेजी जा रही है। एसआई प्रकाश के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम ने दौसा से संदिग्ध ट्रक का पीछा शुरू किया। करीब 500 मीटर आगे चल रही इनोवा एस्कॉर्ट कर रही थी। पुख्ता पहचान के बाद टीम ने बस्सी में दोनों वाहनों को घेरकर पकड़ लिया। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क के अन्य लिंक की जांच कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery