Thursday, April, 02,2026

ओला कैब में SOS बटन से जुड़े 1 लाख वाहन

जयपुर: जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने आमजन की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विशेष नवाचार करते हुए ओला कैब एप्लीकेशन में आपातकालीन कॉल (एसओएस) बटन को जोड़ा है। इस पहल के तहत प्रथम चरण में राज्य के करीब 1 लाख वाहनों को अभय कमांड सेंटर से जोड़ा गया है। इनमें से पुलिस आयुक्तालय जयपुर शहर, सीकर, अलवर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा और जोधपुर के लगभग 40 हजार वाहन शामिल हैं।

इस सुविधा के माध्यम से सफर के दौरान आमजन, विशेषकर महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चे यदि कभी असुरक्षित महसूस करते हैं, तो एसओएस बटन दबाकर तुरंत पुलिस को सूचना दे सकते हैं। अभय कमांड सेंटर पर सूचना प्राप्त होते ही संबंधित थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बताया कि हाल के दिनों में जयपुर महानगर क्षेत्र में डिलीवरी बॉय और कैब चालकों द्वारा मारपीट, हत्या का प्रयास, गंभीर चोट पहुंचाकर लूटपाट, जहरखुरानी और चोरी जैसी गंभीर आपराधिक घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा के लिए त्वरित कदम उठाना आवश्यक था, ताकि कानून-व्यवस्था और लोक-व्यवस्था को बनाए रखा जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन आईजी एससीआरबी अजयपाल लांबा के निर्देशन में तथा अभियान के नोडल अधिकारी डीसीपी साउथ राजर्षि राज के नेतृत्व में यह पहल लागू की गई है। पहले चरण में राज्य स्तर पर 1 लाख वाहनों को अभय कमांड सेंटर से जोड़ा गया है। इसमें जयपुर शहर में 40 हजार वाहन शामिल हैं।

ऐसे काम करेगा SOS बटन

यात्रा के दौरान खतरा महसूस होने पर यात्री पैनिक बटन दबाकर सूचना भेज सकेगा। यह सूचना पहले राजकॉप कंट्रोल रूम एससीआरबी तक पहुंचेगी, जहां से जयपुर अभय कमांड सेंटर को अलर्ट मिलेगा। इसके बाद मोबाइल नंबर के आधार पर संपर्क कर स्थिति की पुष्टि की जाएगी और संबंधित थाने के 112 दल को सूचना दी जाएगी। पुलिस वाहन की रियल-टाइम ट्रैकिंग कर तुरंत कार्रवाई करेगी। अन्य जिलों से जुड़ी सूचनाएं संबंधित जिला कंट्रोल रूम को भेजी जाएंगी। पहले चरण के बाद अन्य कंपनियों को भी इस व्यवस्था से जोड़ा जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery