Thursday, October, 22,2026

पुलिस शहीद दिवस कल

जयपुर: कर्तव्य निभाते हुए प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों की स्मृति में 21 अक्टूबर को पुलिस शहीद दिवस मनाया जाएगा। जयपुर में राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) के शहीद स्मारक पर सुबह 8 बजे मुख्य समारोह होगा। इसके बाद जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित त्रिमूर्ति सर्किल के पुलिस स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।

डीजीपी राजीव शर्मा आरपीए में शहीद पुलिसकर्मियों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि देंगे और संबोधित करेंगे। परेड में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट, चौथी बटालियन और पांचवीं बटालियन आरएसी की एक-एक प्लाटून शामिल होगी। समारोह में पुलिस विभाग के वरिष्ठ और सेवानिवृत्त अधिकारियों सहित विभिन्न इकाइ‌यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। डीजीपी शर्मा ने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में मातृभूमि की रक्षा करते हुए पुलिसकर्मियों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्हीं की शहादत की स्मृति में हर साल पुलिस शहीद दिवस मनाया जाता है।

लगाए जाएंगे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

समारोह के बाद आरपीए और जिला पुलिस लाइनों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। पुलिस कार्यालयों में सफाई और पौधारोपण भी किया जाएगा। जयपुर की पुलिस लाइनों में शहीदों के परिजनों से पौधे लगवाए जाएंगे और उन पर शहीद पुलिसकर्मी के नाम की तख्ती लगाई जाएगी। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर पुलिस लाइन या शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम होंगे। रेंज मुख्यालयों पर आईजी या डीआईजी और अन्य जिला मुख्यालयों पर पुलिस अधीक्षक सलामी देंगे। सभी जिलों के शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery