Tuesday, February, 10,2026

जयपुर में नशे के सौदागर बेनकाब पकड़ी सवा करोड़ की ड्रग्स

जयपुर: राजधानी जयपुर नशे के जाल में बुरी तरह जकड़ चुकी है। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के नेतृत्व में चले 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' के तहत एक माह में 1.25 करोड़ रुपए से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश की निगरानी में CST टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 23 प्रकरण दर्ज कर 27 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जयपुर पुलिस का यह अभियान सिर्फ गिरफ्तारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर को नशे की गिरफ्त से मुक्त करने की निर्णायक शुरुआत है। तस्करों का मुख्य निशाना होटल, एजुकेशन हब्स और युवा पीढ़ी है, जहां एमडी, स्मैक, चरस और गांजा जैसी घातक ड्रग्स बेधड़क सप्लाई की जा रही थीं।

दुबई से लेकर हिमाचल तक फैला यह नेटवर्क शहर की सड़कों पर जहर घोल रहा था, जिसे अब बेनकाब कर दिया गया है। अकेले CST ने करीब 80 लाख रुपए के अवैध मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इसके अलावा जयपुर कमिश्नरेट की थाना पुलिस और जिला विशेष टीमों ने भी व्यापक कार्रवाई की है।

कुल जब्ती और पुलिस का दावा

करीब एक माह में पुलिस ने कुल 31 किलो गांजा, 133 ग्राम अफीम, 879 ग्राम चरस, 245 ग्राम स्मैक और 150 ग्राम एमडी जब्त की है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1.25 करोड़ रुपए है।

भांकरोटा-करधनी में बड़ी कार्रवाई

भांकरोटा में रोहित सांसी से 690 ग्राम गांजा (कीमत करीब 1 लाख रुपए) और हस्मुदीन खान व लक्ष्मण केवट से 36 ग्राम स्मैक (1.5-2 लाख रुपए) जब्त की गई। करधनी में 20 जनवरी को राजेंद्र सैनी से 5.60 ग्राम स्मैक और मोटरसाइकिल, जबकि लोकेंद्र सिंह से 6 ग्राम स्मैक, 1.67 लाख रुपए नकद और
ग्रैंड विटारा कार बरामद हुई। प्रतापनगर में नगीना से 50 ग्राम गांजा, ट्रांसपोर्ट नगर में रोहित से 6.80 ग्राम स्मैक, झोटवाड़ा की बरकत कॉलोनी में पिंकी सांसी से 70 ग्राम गांजा, करणी विहार में रजनी सांसी से 9.50 ग्राम स्मैक तथा महेश नगर में सागर सैनी व कुलदीप सिंह से 8.50 ग्राम स्मैक जब्त की गई।

CST की जयपुर के कोने-कोने में ताबड़तोड़ छापेमारी

नववर्ष 2026 की शुरुआत के साथ ही जयपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ आक्रामक अभियान छेड़ दिया। स्पेशल क्राइम टास्क फोर्स (CST) और अन्य टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर ड्रग तस्करों पर कड़ा प्रहार किया। जनवरी के पहले तीन हफ्तों में एमडी, स्मैक, गांजा, चरस और अफीम की बड़ी खेपें पकड़ी गई। 6 जनवरी को विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के युवराज विहार में 17 वर्षीय कुलदीप सिंह उर्फ प्रदीप से 100 ग्राम एमडी जब्त की गई, जिसकी सप्लाई दुबई में बैठे दीपेंद्र सिंह से हो रही थी। यह मामला अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की ओर इशारा करता है। छापेमारियों के दौरान तस्करों के पास से ग्रैंड विटारा, इसुजु जैसी लग्जरी कारें, महंगी मोटरसाइकिलें, भारी नकदी और कीमती मोबाइल फोन बरामद हुए। इससे साफ है कि नशा तस्करी के जरिए आरोपी ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहे थे और युवाओं को नशे की गर्त में धकेल रहे थे।

स्लम एरिया से लग्जरी तक का कनेक्शन

  • 10 जनवरी को अशोक नगर की भोजपुरा कच्ची बस्ती में रवि कुशवाह से 85 ग्राम स्मैक (कीमत 4-5 लाख रुपए) पकड़ी गई। आरोपी के खिलाफ डकैती और आर्म्स एक्ट के पुराने मामले दर्ज पाए गए।
  • 11 जनवरी को महेश नगर में कमलेश से 5.50 ग्राम एमडी क्रिस्टल जब्त की गई।
  • 13 जनवरी को हरमाड़ा के गौतम नगर में किशन सिंह धाकड़ और तुषार यादव से 6.75 ग्राम स्मैक, 10,300 रुपए नकद और लग्जरी कार बरामद की गई।

जवाहर सर्किल: 25 लाख की MD बरामद

जवाहर सर्किल में श्रवण विश्नोई से 306 ग्राम एमडी (कीमत करीब 25 लाख रुपए) बरामद की गई। वह जालोर से ड्रग्स लाकर शहर के होटलों में सप्लाई करता था। शास्त्री नगर में नवीन राठौर से 135.80 ग्राम अफीम, नाहरगढ़ में कुंदन से 350 ग्राम चरस, जयसिंहपुरा खोर में कमला प्रसाद से 310 ग्राम चरस और वैशाली नगर में कार्तिक सिंह से 11.43 ग्राम एमडी व 67 हजार के साथ कार पकड़ी गई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery