Wednesday, November, 05,2025

जयपुर रेंज में 1006 संदिग्ध पकड़े, 128 नए प्रकरण दर्ज

जयपुर: पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत जयपुर रेंज में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1006 संदिग्धों को पकड़ा है। आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि रेंज के जयपुर ग्रामीण, दौसा, अलवर, खैरथल-तिजारा, भिवाड़ी, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर व झुंझुनूं में 2016 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की 495 टीमों ने 2494 जगह दबिश देकर 1006 संदिग्धों को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने 128 नए प्रकरण दर्ज किए और 124 को गिरफ्तार कर लिया। आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि रेंज में कई बदमाश फरार चल रहे थे। ऐसे में आगामी त्योहार को देखते हुए दो दिन तक रोजाना सुबह 5 से 7 बजे तक धरपकड़ अभियान चलाया। इसमें थानों की टीमों के साथ पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाब्ता भी लगाया। कार्रवाई में 9 ऐसे आरोपी पकड़े गए हैं, जो महिला अत्याचार के मामलों में वांटेड थे। 593 के खिलाफ अलग-अलग श्रेणी के वारंट जारी थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery