Monday, May, 18,2026

'पीजी कब्जा गैंग' का भंडाफोड़, खाली करने के मांगे 30 लाख... अरेस्ट

जयपुर: शिप्रापथ थाना क्षेत्र में पीजी किराए पर लेकर मकानों पर कब्जा जमाने और उन्हें खाली करने के नाम पर मोटी रकम की अवैध वसूली करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी महेंद्र गुर्जर उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार किया है, जो मकान मालिक से 30 लाख रुपए की रंगदारी मांग रहा था। डीसीपी साउथ राजर्षिराज के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत एडीसीपी ललित शर्मा और एसीपी आदित्य काकड़े के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

थानाधिकारी महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को दबोचा। मामला 28 मार्च 2026 का है, जब परिवादी बाबूलाल शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि उसने गोपालपुरा-सी स्थित अपना तीन मंजिला मकान में 24 कमरे बने हैं, 1.60 लाख रुपए प्रतिमाह किराए पर महेंद्र को दिया था। शुरुआती एक-दो महीने किराया देने के बाद आरोपी ने किराया प्राधिकरण में केस दायर कर मकान को विवादित बना दिया और कोर्ट से स्थगन आदेश (स्टे) ले लिया। इसके बाद उसने किराया देना बंद कर दिया और मकान खाली करने के लिए 30 लाख रुपए की मांग करने लगा। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों रोहिताश शुक्ल, संजय शुक्ल, मनोज स्वामी, सतीश गुर्जर व अन्य के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह चला रहा था।

यह गिरोह शहर के अलग-अलग इलाकों में मकान पीजी संचालन के नाम पर किराए पर लेता, कुछ समय बाद जानबूझकर विवाद खड़ा कर देता और कोर्ट से स्थगन आदेश लेकर कब्जा बनाए रखता था। इसके बाद मकान मालिकों पर दबाव बनाकर उनसे मोटी रकम वसूलता था। पुलिस के अनुसार, कई मकान मालिक बैंक लोन लेकर निर्माण करते हैं और भारी किस्तों के दबाव में आकर आरोपियों को पैसे देने को मजबूर हो जाते थे। गिरोह के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में ऐसे ही कई मामले दर्ज हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery