Thursday, October, 22,2026

दो चरणों के बाद तीसरे के लिए नामांकन शुरू

जयपुर: पंचायत चुनाव-2026 में जयपुर जिले के पहले दो चरणों को चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। पहले चरण में जिला परिषद के 57 वाडों में 154 और 8 पंचायत समितियों के 146 वाहों में 417 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, दूसरे चरण की 5 पंचायत समितियों के 81 वार्डों में नाम वापसी के बाद 247 प्रत्याशी शेष रह गए हैं। तीसरे चरण के लिए सोमवार से पंचायत समिति सदस्य पदों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन चाकसू में दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए, जबकि कोटखावदा, माधोराजपुरा, फागी और सांगानेर में कोई नामांकन नहीं आया। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक के अनुसार, पहले चरण में जिला परिषद सदस्य पद के लिए 234 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। संवीक्षा में 62 नामांकन अस्वीकृत और दो डिस्कार्ड किए गए।

वैध 170 प्रत्याशियों में से 16 ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद 154 अभ्यर्थी मैदान में रह गए। इसी चरण में आठ पंचायत समितियों के 146 बाड़ों के लिए 603 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनमें 145 अस्वीकृत और चार डिस्कार्ड किए गए। वैध 454 अभ्यर्थियों में से 37 ने नाम वापस लिया। अब चौमूं में 73, दूदू में 47, गोविंदगढ़ में 54, झोटवाड़ा में 47, जोबनेर में 55, किशनगढ़ रेनवाल में 47, मौजमाबाद में 49 और सांभर में 45 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। दूसरे चरण में अमरसर में 49, आमेर में 66, जालसू में 49, रामपुरा डाबड़ी में 41 और शाहपुरा में 42 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन पांच पंचायत समितियों के लिए 347 प्रत्याशियों ने 371 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। संवीक्षा के बाद 93 नामांकन अस्वीकृत और पांच डिस्कार्ड हुए। वैध 273 प्रत्याशियों में से 26 ने नाम वापस लिया।

तीसरा चरण: 5 पंचायत समितियों के 77 वार्ड

तीसरे चरण में चाकसू, कोटखावदा, माधोराजपुरा, फागी और सांगानेर पंचायत समितियों के 77 वार्डों में पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए चुनाव होंगे। सोमवार से शुरू हुए नामांकन 23 अक्टूबर तक दाखिल किए जा सकेंगे। 24 अक्टूबर को संवीक्षा होगी और 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटित कर अंतिम सूची जारी होगी।

पंच-सरपंच के नामांकन मतदान से एक दिन पहले

पंचायत चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, पंच और सरपंच पदों के लिए नामांकन अब मतदान से एक दिन पहले होंगे। पहले चरण में 23 अक्टूबर को नामांकन, 24 अक्टूबर को मतदान और परिणाम और 25 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव होगा। दूसरे चरण में 29 अक्टूबर को नामांकन, 30 अक्टूबर को मतदान और परिणाम और 31 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery