Thursday, May, 14,2026

परकोटे में रात को पांच घंटे चला 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप'

जयपुर: नगर निगम हेरिटेज द्वारा शनिवार रात चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रात्रि 12 से सुबह 5 बजे तक चले इस पांच घंटे के अभियान में परकोटा क्षेत्र सहित हेरिटेज इलाकों, प्रमुख मार्गों और संकरी गलियों में व्यापक सफाई, कचरा उठाव और सौंदर्याकरण कार्य किए गए।

इस अभियान में करीब 2000 सफाई कर्मियों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने पूरी रात शहर को स्वच्छ बनाने में अहम भूमिका निभाई। सफाई कर्मियों की सुविधा के लिए चाय और नाश्ते के लाइव काउंटर भी लगाए गए, ताकि वे लगातार कार्य कर सकें। अभियान की खास बात यह रही कि जयपुर कलेक्टर संदेश नायक और नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने स्वयं रातभर मैदान में उतरे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

स्वच्छता और सौंदर्य हमारी सामूहिक जिम्मेदारीः कलेक्टर

जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने कहा कि रात्रिकालीन सफाई अभियान शहर की व्यवस्थाओं को मजबूत करने के साथ नागरिक सहभागिता को भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि हेरिटेज क्षेत्र की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखना प्रशासन और जनता दोनों की जिम्मेदारी है और इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रहा है कामः आयुक्त

नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने कहा कि सीएम के स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित जयपुर के विजन को साकार करने के लिए निगम पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रहा है। ऑपरेशन क्लीन स्वीप केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जयपुर की पहचान को और बेहतर बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल है, जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery