Friday, September, 26,2025

दरारें दिखीं, जब तक संभलते उससे पहले ही गिरा मकान

जयपुर: शहर के सुभाष चौक इलाके में गुरुवार सुबह एक पुराना जर्जर मकान झिलाई हाउस गिर गया। इस हादसे में दो महिलाएं मलबे के नीचे दब गई, जिनमें से एक की मौत हो गई। मकान में दो महिलाएं और दो बच्चे थे। बच्चे भागकर सुरक्षित बाहर आ गए, लेकिन बुजुर्ग महिला धन्त्री देवी और उनकी बहू सुनीता मलबे में दब गई। पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने उन्हें बचाकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने धन्त्री देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुनीता का एसएमएस अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद निगम ने जेसीबी से तुरंत मलबा हटवा दिया।

यह मकान करीब सौ साल पुराना और काफी जर्जर हालत में था। इसे गिराने के लिए निगम ने मकान मालिक प्रदीप शाह को 12 अगस्त को नोटिस दिया था, लेकिन उनका कहना है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला। प्रदीप शाह का एक और मकान भी है, जिसे उन्होंने रिश्तेदारों को किराए पर दे रखा है। उस मकान में कपड़े की फैक्ट्री चल रही है। मृतका धनी बाई इस मकान की चौकीदारी करती थी। उन्हें एक जर्जर कमरा रहने के लिए दिया गया था।

हादसे के वक्त गली में रहने वाले शिव कुमार ने बताया कि सुबह करीब सात बजे अचानक मकान गिरने की जोरदार आवाज आई। बच्चे चिल्लाने लगे, लेकिन मकान का गेट अंदर से बंद था और उसमें ताला लगा हुआ था। आसपास के लोगों ने मिलकर ताला तोड़ा और अंदर जाकर मदद की। सुनीता की बेटी रीना ने बताया कि वह स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी और उसने अपनी मां को दीवार में दरार दिखाई थी, तभी मां ने दादी को बाहर ले जाने की कोशिश की, लेकिन तभी अचानक मकान गिर गया। बच्चे बाहर आ गए, लेकिन मां और दादी मलबे में दब गए।

फिलहाल पड़ोसी बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। रीना ने यह भी बताया कि मकान बहुत पुराना था और अक्सर उसमें टूट-फूट होती रहती थी। उसकी मां कई बार मकान मालिक से मरम्मत के लिए कहती थीं, लेकिन मकान मालिक कहते थे कि पुराने मकानों में यह समस्या आम है और जब समय मिलेगा तब ठीक कराएंगे। कुछ दिन पहले भी मां ने फोन किया था, लेकिन मकान मालिक ने बात करने से इनकार कर दिया।

विधायक ने लापरवाही पर जताई नाराजगी

विधायक बाल मुकुंदाचार्य ने कहा कि जर्जर मकानों और उनमें चल रही गैरकानूनी गतिविधियों पर सवाल उठाना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई और पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की।

मकान मालिक पर केस दर्ज होः तिवाड़ी

कांग्रेस शहर अध्यक्ष आर.आर. तिवाड़ी ने कहा कि मकान मालिक प्रदीप शाह के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल दो-तीन मकानों पर कार्रवाई कर पूरी समस्या खत्म नहीं हो सकती। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने और बच्चों की शिक्षा व्यवस्था जारी रखने की मांग की।

लापरवाह अफसरों पर होगा एक्शन

हेरिटेज महापौर कुसुम यादव ने कहा कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मकान मालिकों से अपील की कि वे जर्जर मकान किराए पर न दें। नगर निगम की डिप्टी कमिश्नर सीमा चौधरी ने बताया कि झिलाई हाउस को नोटिस दिया गया था, लेकिन मकान खाली नहीं किया गया।

177 मकान खतरनाक स्थिति में

जयपुर के किशनपोल, हवामहल, आदर्श नगर और सिविल लाइंस में करीब 177 मकान खतरनाक स्थिति में हैं। इनमें से अधिकांश मालिकों को नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन केवल तीन मकान ही गिराए गए हैं। कई मकान मालिक नोटिस का जवाब नहीं देते या समय मांगते हैं। इस कारण शहर में जर्जर मकानों का खतरा बना हुआ है और हादसों का डर बढ़ता जा रहा है।

जर्जर मकानों की हालिया स्थिति

शहर में अधिकांश जर्जर मकानों की स्थिति यह है कि उनके मालिक या तो मकान बेचकर शहर छोड़ चुके हैं और यदि नहीं बेचा तो उन्हें किराए पर देकर आय का साधन बना लिया है। आवश्यकता है कि ऐसे खतरनाक मकानों को समय रहते गिरा दिया जाए। उधर, नगर निगम का रवैया भी केवल औपचारिकता निभाने तक सीमित है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery