Tuesday, May, 26,2026

पोलो सर्किल नाम व IPS को यूनिवर्सिटी आवास आवंटन पर विरोध

जयपुर: जयपुर ट्रैफिक पुलिस के एक आदेश ने प्रदेश में नया विवाद खड़ा कर दिया। डीसीपी ट्रैफिक सुमित मेहरड़ा द्वारा जारी आदेश में स्टैच्यू सर्किल से अंबेडकर सर्किल तक की सड़क के दोनों ओर नो पार्किंग जोन घोषित किया गया था, लेकिन आदेश में अंबेडकर सर्किल के स्थान पर 'पोलो सर्किल' लिखा गया। आदेश के जारी होते ही विरोध शुरू हो गया। हालांकि गुरुवार को जारी इस आदेश में शुक्रवार शाम होते-होते संशोधन कर 'पोलो सर्किल' को 'अंबेडकर सर्किल' लिखकर बदल दिया गया। यह प्रकरण शहर की सड़कों पर पार्किंग नियमों से जुड़ा है। आदेश के मुताबिक, स्टैच्यू सर्किल से अंबेडकर सर्किल तक की सड़क पर वाहनों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित की गई है। लेकिन 'पोलो सर्किल' नाम का इस्तेमाल विवादास्पद साबित हुआ, क्योंकि यह क्षेत्र पारंपरिक रूप से अंबेडकर सर्किल के नाम से जाना जाता है। विरोधकर्ताओं का कहना है कि यह नाम बदलाव डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है।

कांग्रेस ने बनाया मुद्दा

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'पोलो सर्किल' नाम कब और कैसे अस्तित्व में आया ? उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा सरकार ने चुपचाप 'अंबेडकर सर्किल' का नाम बदल दिया? उन्होंने इसे दलित विरोधी मानसिकता का प्रमाण बताते हुए सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

पहली बार IPS अधिकारी को राजस्थान यूनिवर्सिटी में आवास

राजस्थान यूनिवर्सिटी में पहली बार किसी आईपीएस अधिकारी को कैंपस के अंदर आवास आवंटित किया गया है, जिस पर शिक्षक संघ और छात्र संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। जयपुर में तैनात आईपीएस अधिकारी प्रीति मलिक को प्रोफेसर बंगला सी-9 एक वर्ष के लिए आवंटित किया गया है। यह फैसला कुलगुरु अल्पना कटेजा के विशेषाधिकार के तहत लिया गया, क्योंकि गांधीनगर में सरकारी आवासों की कमी बताई गई है। यह आदेश जारी होने के बाद शिक्षक संघ रूटा, छात्र संगठन एनएसयूआई और अन्य ने इस आवंटन को राजस्थान विश्वविद्यालय आवास आवंटन नियम, 1982 का उल्लंघन बताया।

दोनों प्रकरणों ने लिया राजनीतिक रंग

यह दोनों प्रकरण राजनीतिक रंग ले चुके हैं। एक ओर 'पोलो सर्किल' नाम को अंबेडकर के सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं यूनिवर्सिटी आवास पर प्रशासनिक नियमों की अनदेखी का मुद्दा उठ रहा है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery