Saturday, June, 28,2025

दूसरे दिन भी ड्राइवरों ने तोड़े नियम... किया बसों का ठहराव

जयपुर: नारायण सिंह सर्किल को जाम से मुक्त कराने के लिए शुरू की गई कवायद धीरे-धीरे सुधार की ओर बढ़ रही है। हालांकि, बुधवार को भी यहां से आगरा और दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्री परेशान हुए। यात्री यहां से बस पकड़ने के लिए ई-रिक्शा, ऑटो और बसों में बैठकर ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे। यातायात पुलिस ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए यहां से बस स्टैंड ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्ट होने के होर्डिंग लगाए हैं।

आरटीओ ने यहां से ट्रांसपोर्ट नगर जाने के लिए गुरुवार सुबह 6 बजे से 10 ऑटो चलाने की व्यवस्था की है। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या और भी बढ़ाई जाएगी। वहीं, जानकारों का मानना है कि जब तक पूरी व्यवस्थाएं सुचारू नहीं हो जातीं, तब तक यहां से ट्रांसपोर्ट नगर तक शटल बस चलाई जाए। सर्किल को जाम से मुक्त कराने की कवायद के दूसरे दिन भी कई बस ड्राइवर नहीं माने और उन्होंने नारायण सिंह सर्किल पर बसों का ठहराव किया।

उन्होंने यहां से सवारी ली और उन्हें उतारा भी। प्रशासन का मानना है कि यात्रियों को बस स्टैंड ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्ट होने की जानकारी नहीं है, इसलिए परेशानी आ रही है। इधर, जेडीए के दस्ते ने बुधवार को नारायण सिंह सर्किल से त्रिमूर्ति सर्किल तक सड़क सीमा से अतिक्रमण हटाए। यहां से बसों का संचालन बंद होने के बाद ठेली-ठेले वालों पर कार्रवाई की गई। आईजी कैलाश विश्नोई ने बताया कि जोन-1 के क्षेत्राधिकार में स्थित नारायण सिंह सर्किल से त्रिमूर्ति सर्किल तक सड़क सीमा पर अस्थाई रूप से कब्जा अतिक्रमण कर लगाए गए ठेली, ठेले, तिरपाल, होर्डिंग, साइन बोर्ड आदि को नगर निगम के साथ सामूहिक अभियान के तहत हटाया गया। इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम के जाप्ते द्वारा सामान जब्त किया गया।

बुकिंग के लिए बनाए 7 विंडो

सिंधी केप बस स्टैंड के चीफ मैनेजर राकेश राय ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए फिलहाल 7 बुकिंग विंडो बनाई गई हैं। यात्री भार को देखते हुए इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी।

पांच बसों के आरटीओ ने किए चालान

दूसरे दिन भी समझाइश के बाद नहीं मानने वाली पांच बसों के आरटीओ ने चालान किए। इनके नो पार्किंग को लेकर 5-5 हजार के चालान काटे गए हैं। इनमें एक रोडवेज की बस भी शामिल है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने भी कुछ बसों के चालान काटे हैं। आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि काफी कहने के बाद भी बस चालक नहीं मान रहे थे तो हमने कार्रवाई की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery