Thursday, September, 03,2026

भवानी निकेतन से ईवीएम लेकर रवाना होंगे मतदान दल

जयपुर: नगरीय निकाय आम चुनाव को लेकर जयपुर जिले में मतदान दलों की रवानगी और ईवीएम जमा कराने की व्यवस्था तय कर दी गई है। जयपुर नगर निगम के मतदान दल 10 सितंबर को भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सीकर रोड से ईवीएम लेकर अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। 11 सितंबर को मतदान के बाद सभी मतदान दल ईवीएम इसी भवानी निकेतन कॉलेज में जमा कराएंगे। 14 सितंबर को नगर निगम के मतों की गणना भी भवानी निकेतन कॉलेज में ही होगी। वहीं, जयपुर जिले की 18 नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के मतदान दल 8 सितंबर को भवानी निकेतन कॉलेज से ईवीएम लेकर रवाना होंगे। 9 सितंबर को मतदान के बाद मतदान दल अपनी-अपनी निकाय के लिए निर्धारित वापसी स्थल पर ईवीएम जमा कराएंगे। ईवीएम की सुरक्षा के लिए इन्हीं केंद्रों पर व्यवस्था रहेगी और 14 सितंबर को संबंधित निकाय की मतगणना भी इन्हीं स्थलों पर होगी।

अधिकारियों को समय पर पहुंचने के निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने संबंधित ईआरओ, आरओ और प्रकोष्ठ प्रभारियों को समन्वय से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पहली पारी के लिए अधिकारियों को सुबह 6 बजे और दूसरी पारी के लिए सुबह 10 बजे तक रवानगी स्थल पर उपस्थित रहना होगा।

10 को EVM लेकर निकलेंगे दल

जयपुर नगर निगम के मतदान दलों की स्वानगी 10 को भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सीकर रोड से होगी। नगर निगम के झोटवाड़ा, विद्याधर नगर, सांगानेर, बगरू, हवामहल, किशनपोल, सिविल लाइंस, आदर्श नगर, मालवीय नगर और आमेर क्षेत्र के मतदान दल यहां से रवाना होगे। 11 को मतदान समाप्त होने के बाद नगर निगम के सभी मतदान दल ईवीएम लेकर वापस भवानी निकेतन कॉलेज पहुंचेगे और यहीं ईवीएम जमा कराएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery