Monday, September, 07,2026

रिश्तों के नाम पर सियासी विरासत बचाने की जंग

जयपुर: जयपुर नगर निगम चुनाव में इस बार मुकाबला सिर्फ भाजपा-कांग्रेस के बीच नहीं है, बल्कि कई वाडों में राजनीतिक परिवारों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। जातिगत व महिला आरक्षण और 250 से घटकर 150 वार्ड होने के बाद बड़ी संख्या में पुराने पार्षद चुनावी दौड़ से बाहर हो गए। लेकिन उनकी राजनीतिक पारी खत्म नहीं हुई। किसी ने पत्नी को उतारा, किसी ने बहू को आगे किया तो किसी ने मां के नाम पर सियासी जमीन बचाने की कोशिश की।

43 पुराने पार्षदों को दोबारा मौका

वार्डों की संख्या घटने और परिसीमन के बाद पुराने पार्षदों की राजनीतिक जमीन भी बदल गई। आंकड़ों के मुताबिक पुराने पार्षदों में से करीब 43 को ही दोबारा टिकट मिला, जबकि बड़ी संख्या में पुराने चेहरों के टिकट कट गए। ऐसे में कई नेताओं के लिए परिवार चुनावी राजनीति में अपनी मौजूदगी बनाए रखने का जरिया बन गया।

कांग्रेस में पत्नी से लेकर मां तक को टिकट

कांग्रेस में परिवार के सदस्यों को टिकट मिलने के कई मामले चर्चा में है। वार्ड 7 में पूर्व पार्षद प्रदीप तिवाड़ी की जगह उनकी पत्नी पूनम तिवाड़ी चुनाव मैदान में है। वार्ड 9 में निवर्तमान पार्षद राजेश गुर्जर की जगह उनकी मां कैलाशी देवी, वार्ड 10 में पूर्व पार्षद संदीप जाखड़ की पत्नी वंदना जाखड़, वार्ड 20 में अजय सैनी की पत्नी मोनिका सैनी और वार्ड 33 में कांग्रेस नेता हरीश यादव की पुत्रवधू प्रियंका यादव मैदान में हैं। इसी तरह वार्ड 58 में
पूर्व पार्षद कमल वाल्मीकि की जगह उनकी मां रामप्यारी देवी, वार्ड 70 में पूर्व पार्षद सुभाष शर्मा की पुत्रवधू उर्मिला शर्मा और वार्ड 72 में एनएसयूआई से जुड़े रमेश भाटी की पत्नी सुमन भाटी को टिकट दिया गया है। वार्ड 110 में पूर्व पार्षद अरविंद मेठी की पत्नी सुनीता मेठी, वार्ड 116 में पूर्व पार्षद उमरदराज की पत्नी संजीदा और वार्ड 142 में दीपक इंडोरिया की मां मीना इंडोरिया भी परिवार की राजनीतिक विरासत संभालने मैदान में हैं।

खुद नहीं तो परिजनों को मैदान में उतारा

चुनाव में महिला आरक्षण ने पुराने समीकरण बदल दिए। कई पूर्व पार्षद अब सीधे चुनाव नहीं लड़ सकते, लेकिन पत्नी, पुत्रवधू और मां मैदान में हैं और प्रचार की कमान कई जगह पुराने नेता ही संभाल रहे हैं। समर्थकों का तर्क है कि परिवार के सदस्य वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और जनता के बीच उनकी पहचान है।

परिवारवाद का भाजपा पर भी आरोप

भाजपा में भी परिवारवाद के मामले सामने आए हैं। वार्ड 8 में विद्याधर नगर मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल की पत्नी सुमन अग्रवाल, वार्ड 87 में सीएम भजनलाल शर्मा के ओएसडी आनंद शर्मा की पत्नी प्रतिभा शर्मा, वार्ड 90 में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री रणजीत सिंह सोडाला की पत्नी सरोज कंवर, वार्ड 123 में भाजपा नेता आशीष मेहता की पत्नी पूनम मेहता, वार्ड 46 में मनोज पांडे की पत्नी शिवकांता के नाम की परिवारवाद के संदर्भ में चर्चा है।

कई वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय

जहां जहां भाजपा या कांग्रेस समर्थित निर्दलीय है वहां पर मुकाबला बेहद रोचक है। वार्ड 1 में निर्दलीय सीएम शर्मा, वार्ड 3 में हरिशंकर बोहरा, वार्ड 5 में निर्दलीय देवेन्द्र सिंह निठारवाल, वार्ड 6 में निर्मला अग्रवाल, वार्ड 8 में मंजू शर्मा, वार्ड 10 चंदा देवी, वार्ड 15 में पंकज गोयल, वार्ड 21 में करण सिंह, वार्ड 26 में सुशीला, वार्ड 30 में लोकेन्द्र सिंह राठौड़, वार्ड 39 में ताराचंद कुमावत, वार्ड 44 विशाल मीणा, वार्ड 48 में हरिओम स्वर्णकार, वार्ड 50 रामूसिंह, वार्ड 59 में मीरा, वार्ड 63 मुकेश कुमार बैरवा, वार्ड 75 राजुला सिंह, वार्ड 101 निर्दलीय विष्णु बियानी, वार्ड 124 सुनीता, वार्ड 128 मोहम्मद इशाक निर्दलीय मैदान में होकर त्रिकोणीय मुकाबला बना रहे है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery