Monday, August, 24,2026

निगम चुनाव: बीस वार्डों के नामांकन स्थल बदले

जयपुर:  नगर निगम जयपुर के आम चुनाव-2026 के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के निर्धारित स्थलों में आंशिक बदलाव किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर संदेश नायक ने 20 वार्डों के नामांकन प्राप्ति केंद्र बदलने के आदेश जारी किए हैं। रिटर्निंग अधिकारी सुप्रिया, सहायक कलेक्टर फास्ट ट्रैक, जमवारामगढ़ के अधीन वार्ड 31 से 40 के नामांकन अब श्रीमती कमला देवी बुधिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हीरापुरा चौराहा के बजाय शहीद मेजर दिग्विजय सिंह सुमाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खातीपुरा में प्राप्त किए जाएंगे। इसी तरह रिटर्निंग अधिकारी राकेश कुमार द्वितीय, उपायुक्त जेडीए जोन-14 के अधीन वार्ड 111 से 120 के नामांकन अब किशनपोल जोन कार्यालय, घाटगेट के बजाय नगर निगम पार्ट-2 कार्यालय, जलेबी चौक, हवामहल के पीछे जमा होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को संशोधित नामांकन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery