Saturday, August, 22,2026

निकाय चुनाव: युवा वोटर होंगे गेमचेंजर

जयपुर: प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद नगरीय निकाय चुनाव का कार्यक्रम जारी होते ही जयपुर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। जयपुर में दूसरे चरण में 11 सितंबर को वोटिंग होगी। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।

चुनाव में प्रदेश में कुल 1 करोड़ 44 लाख 3 हजार 853 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदाताओं की संख्या के लिहाज से जयपुर प्रदेश का सबसे बड़ा नगरीय निकाय है। यहां करीब 24.20 लाख मतदाता चुनाव में वोट डालेंगे। जयपुर में इस बार नगर निगम के 150 वाडौं में चुनाव होंगे। इसके अलावा जिले की 16 नगर पालिकाओं और 2 नगर परिषद के 540 वार्डों में भी दोनों चरणों में मतदान कराया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही राजनीतिक दलों, संभावित प्रत्याशियों और वार्ड स्तर के दावेदारों की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

हर 100 में करीब 44 मतदाता युवा

इस चुनाव में प्रदेशभर में युवा मतदाताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग में 21,30,043 मतदाता है, जबकि 26 से 35 वर्ष आयु वर्ग में 41,70,693 मतदाता है। दोनों आयु वर्ग को मिलाकर 18 से 35 वर्ष के कुल 63,00,736 मतदाता है। कुल 1,44,03,853 मतदाताओं में इनकी हिस्सेदारी करीब 43.75% है। यानी निकाय चुनाव में हर 100 मतदाताओं में लगभग 44 मतदाता 18 से 35 वर्ष की उम्र के हैं। युवा वोटरों की इतनी बड़ी हिस्सेदारी चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण है। राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के लिए युवाओं से जुड़े रोजगार, शिक्षा, खेल सुविधाएं, डिजिटल सेवाएं, यातायात, स्टार्टअप, कौशल विकास और शहरों के आधुनिक विकास जैसे मुद्दे महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

पुरुषों से महिलाओं का अंतर हुआ कम

कुल मतदाताओं में 73,98,445 पुरुष, 70,04,927 महिला और 511 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। पुरुष और महिला मतदाताओं के बीच अंतर करीब चार लाख का है। ऐसे में महिला मतदाता भी निकाय चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं।

चुनाव में नहीं हुई कोई देरीः राजेश्वर सिंह

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के दौरान चुनाव में देरी के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि आयोग अदालत के आदेशों की पालना कर रहा है। उनके अनुसार ओबीसी आयोग की रिपोर्ट और वार्डों के आरक्षण की लॉटरी के बाद ही चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ सकती थी। राजेश्वर सिंह ने कहा कि आरक्षण की लॉटरी कराना राज्य सरकार के अधीन था और आयोग की ओर से चुनाव प्रक्रिया में कोई अनावश्यक देरी नहीं की गई। उन्होंने 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' की अवधारणा के तहत चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ने की बात कही। 'एक राज्य, एक चुनाव' की अवधारणा के तहत पहले नगरीय निकाय चुनाव कराए जा रहे हैं और इसके बाद पंचायत चुनाव कराने की तैयारी है। सितंबर में चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्थानीय सरकारों के गठन का रास्ता साफ होगा।

आचार संहिता लागू, नए काम और आदेशों पर रोक

चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आयोग के अनुसार अब चुनाव वाले क्षेत्रों में नई स्कीम, नई योजना, नया आदेश या नया वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया जा सकेगा। हालांकि जिन विकास कार्यों के कार्यदिश पहले ही जारी हो चुके हैं, वे जारी रह सकते हैं। चुनाव अवधि में ट्रांसफर पर भी रोक रहेगी। प्रचार के दौरान वाहनों और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए संबंधित जिला मजिस्ट्रेट की पूर्व अनुमति लेनी होगी।

दो से अधिक संतान की शर्त हटाई

आयोग ने स्पष्ट किया कि नगरीय निकाय चुनाव में दो से अधिक संतान होने के आधार पर चुनाव लड़ने पर लगी रोक अब लागू नहीं है। इससे ऐसे संभावित उम्मीदवारों के लिए चुनाव लड़ने का रास्ता खुल गया है, जो पहले इस प्रावधान के कारण चुनाव नहीं लड़ सकते थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery