Wednesday, September, 02,2026

नाम वापसी से पहले घमासान, बागियों के बीच फंसा चुनाव

जयपुर: जयपुर नगर निगम चुनाव में नामांकन के बाद अब चुनावी रण पूरी तरह जमीन पर उतर आया है। नाम वापसी 3 सितंबर को तय है, लेकिन इससे पहले ही प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा-कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अपने-अपने मुद्दों के साथ मतदाताओं के दरवाजे तक पहुंच रहे हैं, वहीं टिकट नहीं मिलने से नाराज दावेदार निर्दलीय बनकर दोनों दलों के सामने चुनौती खड़ी कर रहे हैं।

नामांकन के अगले ही दिन से टिकट कटने से नाराज बागी प्रत्याशी चुनाव को व्यक्तिगत प्रतिष्ठा की लड़ाई बनाने में जुटे हैं। वर्षों से वार्ड में सक्रिय रहने, सुख-दुख में साथ खड़े होने और स्थानीय लोगों से पुराने रिश्तों को आधार बनाकर वोट मांगे जा रहे हैं। बागियों की कोशिश है कि पार्टी के सिंबल के मुकाबले अपनी व्यक्तिगत पहचान को बड़ा बनाया जाए। कुछ वाडों में पूर्व पार्षद और पुराने दावेदार भी अपने समर्थकों के साथ खुलकर या गुपचुप तरीके से सक्रिय हैं।

भाजपा का 'विकास' कार्ड

भाजपा प्रत्याशी प्रचार में सरकार और स्थानीय स्तर पर हुए विकास कार्यों को प्रमुख मुद्दा बना रहे हैं। सड़क, बिजली, पानी, आधारभूत सुविधाओं और शहर के विकास से जुड़े काम गिनाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा जा रहा है। प्रत्याशी यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि स्थानीय निकाय में पार्टी का बोर्ड बनने से विकास कार्यों को गति मिलेगी। पार्टी का प्रचार व्यक्तिगत प्रत्याशी से आगे बढ़कर सरकार के काम और विकास के बड़े नैरेटिव से जोड़ने की कोशिश में है।

कांग्रेस के मुद्दे सड़क, अतिक्रमण व सफाई

कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा को स्थानीय समस्याओं के जरिए घेर रहे हैं। बदहाल सड़के, अतिक्रमण, सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दे प्रचार के केंद्र में है। कांग्रेस प्रत्याशी मतदाताओं से पूछ रहे है कि यदि विकास हुआ है तो कई इलाकों में सड़क और सफाई की समस्या क्यों बनी हुई है। कॉलोनियों और बाजारों में अतिक्रमण, सफाई व्यवस्था और टैक्स से जुड़ी परेशानियों को स्थानीय मुद्दा बनाकर भाजपा के खिलाफ माहौल तैयार करने की कोशिश की जा रही है।

सुबह की वॉक से रात की बैठकों तक प्रचार

प्रत्याशी सुबह पांच बजे से ही जनसंपर्क में निकल रहे हैं। मॉर्निंग वॉक के दौरान पाकों में मतदाताओं से संपर्क, शाम को ईवनिंग वॉक और रात तक कॉलोनीवार बैठकें चल रही हैं। घर-घर पर्चे पहुंचाए जा रहे हैं और सोशल मीडिया पर प्रचार अभियान तेज है। युवा और महिलाएं भी प्रचार की कमान संभाल रहे हैं। जेन-जेड मतदाताओं को जोड़ने के लिए सोशल मीडिया और डिजिटल कैंपेन पर जोर है। कई प्रत्याशियों के कार्यालय खुल चुके हैं, जहां बूथवार रणनीति, मतदाता सूची और समर्थकों की टीम पर मंथन हो रहा है।

बंद कमरों में बना रहे रणनीति

नाम वापसी से पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों का एक समानांतर अभियान भी चल रहा है- नाराज दावेदारों को वापस लाना। नेताओं के बीच फोन पर लगातार बातचीत हो रही है। कहीं भविष्य में संगठन में जिम्मेदारी का भरोसा दिया जा रहा है तो कहीं राजनीतिक अवसर का आश्वासन। दूसरी ओर निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ भी कई स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के संपर्क की चर्चाएं हैं। यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व के सामने चुनौती केवल प्रत्याशी खड़ा करने की नहीं, बल्कि उसके पीछे पूरी टीम खड़ी करने की है।

लॉटरी ने बदले पुराने समीकरण

आरक्षण लॉटरी के बाद कई वाड़ों में राजनीतिक समीकरण पहले ही बदल चुके हैं। जिन चेहरों की वर्षों से दावेदारी थी, उनमें से कुछ आरक्षण बदलने के कारण दौड़ से बाहर हो गए। वहीं नए सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों के आधार पर पार्टियों ने नए चेहरों को मौका दिया। यहीं बदलाव कई जगह पुराने समर्थक नेटवर्क और नए प्रत्याशी के बीच टकराव का कारण बन रहा है। कांटे के मुकाबले वाले वार्डों में बागी के मैदान में टिके रहने से वोटों का विभाजन निर्णायक हो सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery