Tuesday, November, 25,2025

ग्रेटर-हेरिटेज युग समाप्त, जयपुर पर एक निगम का राज 9 से

जयपुर: जयपुर शहर में आने वाले दिनों में बड़ा प्रशासनिक बदलाव होने वाला है। अभी तक जयपुर में दो नगर निगम ग्रेटर और हेरिटेज-काम कर रहे थे, लेकिन अब 9 नवंबर को इन दोनों का कार्यकाल पूरा होते ही शहर में केवल एक ही नगर निगम रहेगा। इसके साथ ही जयपुर के नगर प्रशासन की पूरी व्यवस्था बदल जाएगी।

सरकार ने तय किया है कि अब जयपुर नगर निगम का संचालन संभागीय आयुक्त के अधीन होगा, जिन्हें प्रशासक की जिम्मेदारी दी जाएगी। यानी अब शहर की सफाई, सड़क, रोशनी, पानी और अन्य नगर सेवाओं से जुड़े सभी प्रशासनिक और आर्थिक अधिकार प्रशासक के पास रहेंगे।

पहले नगर निगम में केवल एक अतिरिक्त आयुक्त होता था, लेकिन अब बढ़े हुए कार्यभार और जिम्मेदारियों को देखते हुए तीन अतिरिक्त आयुक्तों की नियुक्ति की तैयारी की जा रही है। इनमें एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और दो आईएएस अधिकारी होंगे। इसके अलावा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) के ऊपर एक नया पद सीनियर सीएफओ का सृजन कर प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है, ताकि फायर विभाग की व्यवस्था और मजबूत की जा सके।

टोंक रोड का नाम बदलने पर विवाद

जयपुर में टोंक रोड का नाम बदलने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम ग्रेटर जयपुर की 1 नवंबर को हुई बैठक में टोंक रोड का नाम पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन संभागीय आयुक्त ने यह प्रस्ताव खारिज कर दिया। उनका कहना था कि इतनी जल्दी-यानी केवल 24 घंटे पहले नोटिस देकर बैठक बुलाकर कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता। निगम के कुछ पार्षदों का कहना है कि यह प्रस्ताव नया नहीं है, बल्कि 8 जुलाई 2024 की तीसरी कार्यकारिणी बैठक में पहले ही पारित किया जा चुका है। अब केवल नामकरण कार्यक्रम तय करना था। इस बीच उप महापौर पुनीत कर्णावट ने कहा कि टोंक रोड का नामकरण पूर्व में हम कर चुके हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोसिंह शेखावत के प्रति समस्त नगरवासी श्रद्धा भाव रखते हैं।

जोन व्यवस्था पर सस्पेंस कायम... सरकार जल्द तय करेगी नया ढांचा

जयपुर नगर निगम की ओर से सरकार को भेजे गए प्रस्ताव में बताया गया है कि दोनों निगमों में मिलाकर पहले 14,441 पद थे। इनमें से 56 पद समाप्त किए जा रहे हैं, जबकि 118 नए पद सृजित किए गए हैं। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी क्लर्क वर्ग में की गई है, क्योंकि अब एक ही निगम होने से कार्यभार बढ़ेगा। कुल 82 क्लर्क पद बढ़ाए गए हैं, जिनमें 15 सीनियर क्लर्क (यूडीसी) और 67 जूनियर क्लर्क (एलडीसी) शामिल हैं। इसके अलावा, सूचना सहायक के 13, हेड कांस्टेबल के 12, लीडिंग फायरमैन और सीएसआई के 21-21, स्वास्थ्य निरीक्षक (एसआई) फर्स्ट के 18 और एसआई सेकंड के 7 पद बढ़ाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि नगर निगम के नए स्वरूप में जोन व्यवस्था कैसी होगी। अभी हेरिटेज और ग्रेटर दोनों के अपने-अपने जोन है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें मिलाया जाएगा या पहले जैसा ही रखा जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery