Tuesday, July, 14,2026

रिटायर्ड फौजी से बोला था JEN... 'मकान बचाना है तो पैसे दो'

जयपुर: नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार और कार्रवाई के दोहरे मापदंड का मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में दर्ज एफआईआर के अनुसार, एक रिटायर्ड फौजी ने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है, लेकिन नगर निगम ने उस पर कार्रवाई करने के बजाय शिकायतकर्ता के वैध निर्माण को ही निशाना बनाया। मकान सील करने, गार्ड बैठाने और निर्माण रुकवाने की धमकी देकर कथित तौर पर रिश्वत मांगी गई।

एफआईआर के अनुसार, परिवादी का मकान वैध जेडीए पट्टे पर बना है। पुराने जर्जर भवन को तोड़कर नया निर्माण करने के लिए उसने नगर निगम से आवश्यक स्वीकृतियां भी ली थीं। इसके बावजूद पड़ोसी की शिकायत के बाद निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। परिवादी का आरोप है कि जब उसने अधिकारियों से पहले पड़ोसी के सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की तो जवाब मिला कि, 'सरकारी काम है, समय लगेगा', जबकि उसके निर्माण के खिलाफ तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई।

किसकी क्या भूमिका ?

  • संजय कुमार बैरवा (कनिष्ठ अभियंता): मकान सील करने, गार्ड बैठाने और निर्माण रुकवाने की धमकी देने तथा पहले दो लाख, फिर एक लाख और अंततः 80 हजार रुपए लेने का आरोप।
  • दीनदयाल (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी): रिश्वत की बातचीत में कथित माध्यम बनने और सत्यापन के दौरान 20 हजार रुपए लेने का आरोप।
  • सुनील बैरवा (तत्कालीन उपायुक्त): एफआईआर में आरोप है कि रिश्वत उनके नाम पर भी मांगी गई और उन्होंने परिवादी को जेईएन के पास भेजा। उनकी भूमिका की जांच एसीबी कर रही है।

सेना से रिटायरमेंट के बाद बनाया मकान

एफआईआर के अनुसार, परिवादी वर्ष 2002 में सेना से सेवानिवृत्त हुआ। उसने वर्ष 1992 में गुलाबबाड़ी गृह निर्माण सहकारी समिति से खातीपुरा रोड पर 272 वर्गगज का भूखंड खरीदा था, जिसका जेडीए पट्टा भी उसके पास है। निर्माण शुरू होने पर निगम ने पहले मकान सील कर दिया। नियमानुसार राशि जमा कराने के करीब चार महीने बाद सील हटाई गई और बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर व प्रथम तल की स्वीकृति भी जारी कर दी गई।

'पूरा मकान सील करूंगा, गार्ड बैठाऊंगा'

एफआईआर के अनुसार, 3 जून को जेईएन संजय कुमार बैरवा और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दीनदयाल निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे। आरोप है कि जेईएन ने कहा कि 'पूरा मकान सील करूंगा, गार्ड बैठाऊंगा और कोई निर्माण नहीं होने दूंगा।' इसके बाद परिवादी को अलग ले जाकर कथित रूप से कहा कि कार्रवाई से बचना है तो दो लाख रुपए देने होंगे। आरोप है कि यह रकम खुद जेईएन और तत्कालीन उपायुक्त सुनील बैरवा के नाम पर मांगी गई।

'फोन ट्रेप होते हैं, पैसों की बात DD से'

मकान सील नहीं करने के लिए परिवादी नगर निगम कार्यालय पहुंचा तो जेईएन ने कहा कि ऊपर से कार्रवाई का आदेश आया है, इसलिए मकान सील करना पड़ेगा। जब परिवादी ने कोई रास्ता पूछा तो कथित तौर पर जवाब मिला, 'हमारे फोन ट्रेप होते हैं, पैसों की बात डीडी (दीनदयाल) से किया करो।'

उपायुक्त से मिलने पर भी घूस की मांग

एफआईआर के अनुसार, 15 जून को परिवादी तत्कालीन उपायुक्त सुनील बैरवा से मिलने पहुंचा। आरोप है कि उन्होंने उसे फिर जेईएन के पास भेज दिया। वहां जेईएन ने कथित रूप से कहा, 'साहब से बात हो गई है... एक लाख रुपए की व्यवस्था करवा दो।'

एफडी तुड़वाकर जुटाई रिश्वत की रकम

रिश्वत की व्यवस्था करने के लिए परिवादी और उसके बेटे को परिवार की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) तुड़वानी पड़ी। व्हाट्सएप कॉल का भी जिक्र है, जिसमें सह-परिवादी ने कथित तौर पर कहा, 'पापा ने एफडी तुड़वा ली है, पैसे दे देंगे।' शुरुआत में दो लाख रुपए की मांग की गई थी, बाद में सौदा एक लाख रुपए में तय हुआ। सत्यापन के दौरान 20 हजार रुपए दिए गए। इसके बाद 29 जून को ट्रैप कार्रवाई में शेष 80 हजार रुपए लेते हुए आरोपी जेईएन को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery