Friday, September, 25,2026

लेडी डॉन को पति और बेटे ने ही उतारा था मौत के घाट

जयपुर: मुहाना थाना क्षेत्र में 15 माह पुराने महिला के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतका के पति और बेटे को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पारिवारिक रंजिश और महिला के अवैध संबंध होने के शक में उसकी हत्या की थी। आरोपियों ने शव को कंबल में लपेटकर करीब चार किमी दूर गांव अचरावाला के पास एक सुनसान और 125 फीट गहरे सूखे कुएं में फेंक दिया था। हत्या के करीब दो माह बाद बेटे ने ही मां की गुमशुदगी दर्ज कराई ताकि पुलिस का शक उन पर न जाए। करीब 15 माह बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुएं से महिला का डिकम्पोज शव बरामद किया। डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि मामले में लालाराम (42) और उसके बेटे हरिओम (20) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों किशोरपुरा मुहाना के रहने वाले हैं और वर्तमान में मदरामपुरा स्थित देवराज नगर में रह रहे थे। हरिओम ऑटो चलाता है, जबकि लालाराम मजदूरी करता है।

दो माह बाद दर्ज कराई रिपोर्ट

मिंटू चौधरी उर्फ सीमा चौधरी 27 मई, 2025 से घर से लापता थी। उसी दिन से उसका मोबाइल भी बंद था। इसके बावजूद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई। 21 जुलाई, 2025 को उसके बेटे हरिओम ने मुहाना थाने पहुंचकर मां के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मिंटू के अपराधी
प्रवृत्ति के होने पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, क्योंकि वह कई बार घर से तीन-चार माह के लिए बाहर चली जाती थी। इसी बीच दो दिन पहले पुलिस को मुखबिर के आधार पर सूचना मिली कि मिंटू की बाप-बेटे ने 15 माह पहले मिलकर हत्या कर दी थी। यह बात पुलिस तक पहुंची और जांच शुरू हुई।

सोते समय घोंटा गला, कंबल में लपेटकर कुएं में फेंका

पुलिस के अनुसार, मिंटू अक्सर पति और बेटे के साथ मारपीट और गाली-गलौज करती थी। विरोध करने पर बेल्ट से पीटती थी। पति को उसके अवैध संबंध होने का भी शक था। इसी पारिवारिक विवाद के बीच दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। दोनों ने 25 मई, 2025 की रात सोते समय मिंटू का गला घोंट दिया। इसके बाद शव को कंबल में लपेटकर ऑटो में रखा और रात के अंधेरे में गांव अचरावाला के बाहर स्थित सुनसान, गहरे सूखे कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने कुएं से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। उसके बाद डीएनए जांच के बाद शव की पहचान कराई गई।

रिश्तेदारों को करते रहे गुमराह

हत्या के बाद दोनों ने परिजनों और रिश्तेदारों को गुमराह करने के लिए मिंटू के जेल में बंद होने की कहानी बनाई। पहले तिहाड़ जेल में बंद होने और बाद में भरतपुर जेल में होने की बात कहते रहे। मिंटू की बहन ने जब जेल प्रशासन से संपर्क किया तो दोनों जगह उसके बंद होने की जानकारी नहीं मिली। इसके बाद आरोपियों ने खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए थाने में मिंटू की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। मिंटू चौधरी जयपुर में रहकर ऑटो चलाती थी। उस पर मारपीट, धोखाधड़ी और लूटपाट के 11 प्रकरण दर्ज थे, जिनमें ज्यादातर मामले 2010 से 2015 के बीच के हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery