Tuesday, July, 14,2026

घर छोड़कर पुष्कर पहुंचा युवक सकुशल मिला

जयपुर: घर वालों के व्यवहार और पाबंदियों से परेशान होकर घर छोड़कर निकले 26 वर्षीय युवक को कालवाड़ थाना पुलिस ने सकुशल पुष्कर, अजमेर से दस्तयाब कर लिया। युवक 16 जून से लापता था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद उसका पता लगाया।

डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया कि युवक की तलाश में थाना प्रभारी सुरेश सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एएसआई नरेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। मामले को लेकर परिवादी लालचंद शर्मा ने 19 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका बेटा रमेश शर्मा (26) 16 जून को दोपहर में भंभौरी स्थित घर से बिना बताए चला गया। रमेश मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करता था और पिछले कुछ समय से घर की चारे की टाल संभाल रहा था। इससे पहले वह कालवाड़ में वेल्डिंग का काम करता था। दस्तयाब किए जाने के बाद युवक ने पुलिस को बताया कि परिवार उसके साथ सौतेला व्यवहार करता था। उसकी कमाई अपने पास रख ली जाती थी और उसे केवल खर्च के लिए पैसे दिए जाते थे। परिजन उसकी इच्छा के विरुद्ध परचून की दुकान खुलवाना चाहते थे, जबकि वह वेल्डिंग का काम ही करना चाहता था। लगातार पाबंदियों और गाली-गलौज से तंग आकर उसने घर छोड़ दिया था।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery