Tuesday, August, 12,2025

'खाली कुर्सियां' देख मंत्री को आया गुस्सा... लिया एक्शन

जयपुर: जयपुर में मंत्री से लेकर मुख्य सचिव और आयुक्त तक ने औचक निरीक्षण कर कार्यालयों में कर्मचारियों की सक्रियता जांची। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के समग्र शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। दोपहर 2 बजे पहुंचे मंत्री को खाली कुर्सियां और अनुपस्थित कर्मचारी देख गुस्सा आ गया। उन्होंने अधिकारियों की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए गैर-जिम्मेदार कर्मचारियों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। साथ ही इंग्लिश रेमेडियल वर्कबुक से जुड़े प्रकरण में दोषी अधिकारियों से ढाई करोड़ रुपए वसूली करने के आदेश दिए। उधर, मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सोमवार सुबह 9:35 बजे जयपुर ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय का औचक दौरा किया।

सीएस का ग्रेटर निगम में यह 17 महीनों में दूसरा निरीक्षण था। पंत ने ई-फाइलिंग में देरी और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि फाइल निस्तारण का समय अधिकतम 3 घंटे किया जाए और स्वच्छता रैंकिंग में जयपुर को टॉप-5 में लाने का लक्ष्य तय किया। वहीं, जयपुर हेरिटेज नगर निगम आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने तीज महोत्सव की तैयारियों के तहत शहर की सफाई और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

सीएस ने नगर निगम का किया निरीक्षण

ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव के साथ आयुक्त डॉ. गौरव सैनी भी मौजूद रहे। करीब एक घंटे तक चले दौरे में पंत ने विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया, कर्मचारियों की उपस्थिति जांची और ई-फाइलिंग की प्रगति देखी। उन्होंने ई-फाइलिंग डिस्पोजल में देरी पर गहरी नाराजगी जताई। पंत ने जमीन, मकान, पट्टे और नामांतरण जैसे जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने जयपुर की स्वच्छता रैंकिंग में टॉप-20 में आने पर संतोष जताया। साथ ही बंद रोड लाइट्स और सफाई संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

कचरा संग्रहण में देरी पर लगाई फटकार

हेरिटेज नगर निगम आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने सोमवार सुबह 9:30 बजे स्मार्ट सिटी कार्यालय में बने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में कचरा संग्रहण व्यवस्था को लाइव मॉनिटर किया। उन्होंने कचरा संग्रहण में देरी पर नाराजगी जताते हुए निगम अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। आगामी तीज महोत्सव को देखते हुए डॉ. पटेल ने तीज माता सवारी मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने ताल कटोरा, पौड्रिक पार्क, गणगौरी बाजार और चौगान स्टेडियम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मार्ग की मरम्मत और सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery