Saturday, July, 25,2026

कागजों में अटका मेट्रो-रेलवे स्काईवॉक, यात्री रोजाना परेशान

जयपुर: जयपुर मेट्रो स्टेशन और जयपुर जंक्शन को सीधे जोड़ने वाला स्काईवॉक और भूमिगत मार्ग अब केवल कागजों में ही सीमित रह गए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे ने इसे सुरक्षा कारण बताते हुए रद्द कर दिया था, लेकिन यात्रियों की परेशानियों और बढ़ती जनसंख्या के बावजूद रेलवे ने स्काईवॉक की कोई वैकल्पिक योजना नहीं बनाई है। कई सालों बाद भी इस परियोजना की शुरुआत नहीं हुई।

इसकी वजह से जयपुर जंक्शन जाने वाले यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है। उत्तर पश्चिम रेलवे बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का भरपूर विकास करवा रहा है, मगर मेट्रो से रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों की सहूलियत की तरफ कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है। अधिकारियों ने कुछ भी प्रोसेस नहीं होने की बात बताई है। यात्रियों को मेट्रो से उतरते ही गर्मी, धूल और भीड़भाड़ में रेलवे स्टेशन तक पैदल जाना पड़ता है। रेलवे स्टेशन से मेट्रो तक बुजुर्ग, बच्चे, दिव्यांगजन और भारी सामान ले जाने वाले यात्रियों के लिए यह और भी कठिन हो गया है। यात्रियों का कहना है कि अगर यह मार्ग बन जाता तो उनकी यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक होती।

दो साल में पूरा करने की बनाई थी योजना

करीब 500 मीटर लंबा यह स्काईवॉक बन जाता तो यात्री भारी सामान लेकर भी सीधे मेट्रो और रेलवे स्टेशन तक आसानी से पहुंच सकते थे। इस परियोजना पर लगभग तीन करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान था और इसे दो साल में पूरा करने की योजना बनाई गई थी। सूत्रों के अनुसार इस प्रोजेक्ट को लेकर रेलवे ने दो बार टेंडर भी किए थे। बावजूद इसके रेलवे ने इसे मंजूरी नहीं दी और अब तक कोई वैकल्पिक समाधान भी पेश नहीं किया।

अन्य शहरों में हैं स्काईवॉक

विशेषज्ञों का कहना है कि अन्य महानगरों में भी मेट्रो और रेलवे स्टेशन के बीच कनेक्शन यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। कोलकाता में हावड़ा, दक्षिणेश्वर और बरानगर मेट्रो स्टेशन सीधे रेलवे स्टेशनों से जुड़े हैं। दिल्ली में नई दिल्ली, आदर्श नगर और प्रताप नगर मेट्रो स्टेशन रेलवे स्टेशन के पास हैं, जिनमें नई दिल्ली मेट्रो और रेलवे को स्काईवॉक के जरिए जोड़ा गया है। मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और अंधेरी मेट्रो स्टेशन संबंधित रेलवे स्टेशनों के पास हैं। बेंगलुरु में मैजेस्टिक और यशवंतपुर मेट्रो स्टेशन भी रेलवे स्टेशनों से जुड़े हैं। हैदराबाद में सिकंदराबाद और मियापुर मेट्रो स्टेशन रेलवे स्टेशनों के पास हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery