Friday, April, 10,2026

आमेर से हीरापुरा तक मेट्रो नेटवर्क का खाका तैयार

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जयपुर मेट्रो का फेज-2 शहर के समग्र विकास का ग्रोथ इंजन साबित होगा। उन्होंने इस परियोजना को केंद्र सरकार से मिली मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि इससे सीतापुरा और वीकेआई जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और आमजन को सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय में गुरुवार को आयोजित बैठक में मेट्रो परियोजना की प्रगति और विस्तार को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक विकसित होने वाले फेज-2 को चरणबद्ध तरीके से लागू करने और पहले पैकेज (प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गोशाला) का कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए। बैठक में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली रोड, सीकर रोड सहित अन्य प्रमुख मागों पर मेट्रो विस्तार की योजना बनाने पर भी जोर दिया गया। सीएम ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का उद्देश्य जयपुर के सभी प्रमुख मागों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ना है। बजट वर्ष 2025-26 की अनुपालना के तहत आमेर, जगतपुरा, बगराना (आगरा रोड) और आईएसबीटी हीरापुरा तक मेट्रो विस्तार के मास्टर प्लान का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। सीएम ने जेडीए और जयपुर मेट्रो के बीच एलिवेटेड रोड परियोजना को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

डिपो और पार्किंग पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने डिपो निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान चयनित करने और मेट्रो स्टेशनों के आसपास पार्किंग सुविधाओं के समुचित विकास पर जोर दिया। परियोजनाओं को तय समय-सीमा और नियंत्रित लागत में पूरा करना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके साथ ही फेज-1 सी (बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर) और फेज-1डी (मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा) परियोजनाओं को भी गति देने के निर्देश दिए गए। जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण की डीपीआर को केंद्रीय कैबिनेट पहले ही मंजूरी दे चुकी है। इस चरण में 41 किलोमीटर लंबा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर विकसित होगा।

यातायात प्रबंधन के लिए सख्त निर्देश

जयपुर में यातायात सुधार को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक अन्य बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने रीयल टाइम ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए नया इंटीग्रेटेड कमाण्ड सेंटर स्थापित करने की योजना बनाने को कहा। साथ ही, प्रगतिरत आरओबी और एलिवेटेड रोड निर्माण कार्यों को गति देने और गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रमुख मार्गो पर डबल यू-टर्न और फ्री लेफ्ट टर्न व्यवस्था लागू करने, अनियमित मीडियन ओपनिंग बंद करने और पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने पर जोर दिया। जेएलएन मार्ग के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान बनाने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों पर पेनल्टी लगाई जाए। साथ ही, सिग्नल फ्री कॉरिडोर, सुरक्षित पैदल क्रॉसिंग और स्कूल क्षेत्रों में ट्रैफिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ट्रैफिक सुधार योजनाओं पर प्रस्तुतीकरण भी दिया।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery