Thursday, July, 23,2026

मेट्रो की रफ्तार पर दौड़ेगा जयपुर बदल जाएगी शहर की तस्वीर

जयपुर: गुलाबी नगरी अब सड़कों के जाम से निकलकर मेट्रो आधारित आधुनिक परिवहन व्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की घोषणा के साथ ही साफ हो गया है कि जयपुर मेट्रो का सफर अब केवल फेज-2 तक सीमित नहीं रहेगा। फेज-2 के साथ-साथ भविष्य में फेज-3 और फेज-4 का भी विस्तार होगा। यानी आने वाले वर्षों में जयपुर का विकास मेट्रो कॉरिडोर के इर्द-गिर्द होगा और शहर की पहचान एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और स्मार्ट मेट्रो सिटी के रूप में बनेगी। आज जहां मेट्रो केवल मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक दौड़ रही है, वहीं वर्ष 2031 तक इसका नेटवर्क चार गुना से अधिक विस्तार ले चुका होगा। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, सचिवालय, एसएमएस अस्पताल, विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र, सीतापुरा, टोडी मोड़, विद्याधर नगर और शहर के अधिकांश प्रमुख हिस्से एक ही मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। अनुमान है कि तब रोजाना ढाई लाख के करीब लोग मेट्रो से सफर करेंगे।

58 किमी से अधिक हो जाएगा मेट्रो नेटवर्क

साल 2015 में मानसरोवर से चांदपोल तक शुरू हुई जयपुर मेट्रो आज 11.64 किलोमीटर के नेटवर्क पर संचालित हो रही है, लेकिन अगले पांच वर्षों में तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। फेज-1सी, फेज-1डी और 41.64 किलोमीटर लंबे फेज-2 के पूरा होने के बाद जयपुर में मेट्रो नेटवर्क 58 किमी से अधिक हो जाएगा। इसके बाद फेज-3 और फेज-4 के विस्तार से शहर का अधिकांश हिस्सा मेट्रो की पहुंच में होगा।

जयपुर का सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट

करीब 13,037.66 करोड़ रुपए की लागत वाली फेज-2 परियोजना जयपुर के इतिहास की सबसे बड़ी शहरी परिवहन परियोजनाओं में शामिल होगी। 41.64 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में 36 स्टेशन होंगे। इनमें 34 एलिवेटेड और दो भूमिगत स्टेशन बनाए जाएंगे। सितंबर 2031 तक इस कॉरिडोर को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूरा होने के बाद पहली बार शहर का उत्तर और दक्षिण भाग बिना किसी बाथा के मेट्रो से जुड़ जाएगा।

फेज-3 और फेज-4 लिखेंगे भविष्य की कहानी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट कर दिया है कि शहर की जरूरतों के अनुसार फेज-3 और फेज-4 का काम भी शुरू किया जाएगा। इसका अर्थ है कि जयपुर का मेट्रो नेटवर्क अभी अपने अंतिम स्वरूप में नहीं है। आने वाले वर्षों में शहर के नए आवासीय क्षेत्रों, आउटर रिंग रोड, पर्यटन स्थलों और तेजी से विकसित हो रहे इलाकों तक मेट्रो विस्तार की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं।

पर्यटन को भी मिलेगी नई उड़ान

बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक बनने वाला फेज-1सी केवल एक विस्तार नहीं, बल्कि भविष्य में आमेर, जलमहल और रामगढ़ मोड़ तक मेट्रो पहुंचाने की मजबूत नींव है। यदि आगे फेज-3 और फेज-4 में इन रूटों को मंजूरी मिलती है तो पहली बार देश-विदेश से आने वाले पर्यटक सीधे मेट्रो से जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकेंगे।

राइडरशिप भी होगी चार गुना

आज जयपुर मेट्रो में प्रतिदिन करीब 60 हजार यात्री सफर करते हैं। फेज-1सी और फेज-1डी के बाद यह संख्या लगभग एक लाख तक पहुंचने का अनुमान है। फेज-2 पूरा होने के बाद वर्ष 2031 तक प्रतिदिन करीब 2.40 लाख लोग मेट्रो का उपयोग करेंगे, जबकि वर्ष 2055 तक यह आंकड़ा 5.50 लाख यात्रियों प्रतिदिन से अधिक होने की संभावना है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery