Friday, June, 05,2026

जयपुर मेट्रो फेज-2 का काम जल्द होगा शुरू

जयपुर: जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के दूसरे चरण के निर्माण कार्य को लेकर बड़ी प्रगति सामने आई है। जयपुर मेट्रो फेज-2 के पैकेज-1 का काम जल्द ही औपचारिक रूप से शुरू होने जा रहा है। निविदा में चयनित जॉइंट वेंचर फर्म ने मौके पर मिट्टी परीक्षण का कार्य शुरू कर दिया है, ताकि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। जानकारी के अनुसार, मिट्टी परीक्षण के बाद मेट्रो कॉरिडोर के लिए पिलर (पियर) खड़े करने का काम शुरू किया जाएगा। इससे पहले चयनित फर्म राजस्थान मेट्रो को बैंक गारंटी जमा कराएगी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच औपचारिक एग्रीमेंट होगा और विधिवत निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

मेट्रो ने पिछले महीने के अंत में फर्म को एलओए (लेटर ऑफ अवॉर्ड) जारी किया था, जिस पर फर्म अपनी सहमति दे चुकी है। निविदा शर्तों के अनुसार, सहमति की तिथि से ही परियोजना की समयावधि की गणना शुरू हो जाती है। इसी वजह से समय बचाने के उद्देश्य से मिट्टी परीक्षण का कार्य पहले ही शुरू कर दिया गया है। करीब 918 करोड़ रुपए लागत वाले इस प्रोजेक्ट के तहत प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गौशाला तक 12 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर और 10 मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। पैकेज-1 को पूरा करने की अवधि 34 महीने निर्धारित की गई है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery