Thursday, July, 23,2026

41 KM रूट पर सितंबर तक शुरू होगा कॉरिडोर व स्टेशन निर्माण

जयपुर: जयपुर मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण के पूरे 41 किलोमीटर लंबे रूट पर सितंबर तक कॉरिडोर व स्टेशन निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने तैयारी तेज कर दी है। आने वाले तीन महीनों में पूरे रूट पर कॉरिडोर और स्टेशन निर्माण कार्य शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना के दूसरे चरण की कुल लागत लगभग 13,037 करोड़ रुपए तय की गई है। इस चरण के तहत शहर में 41 किलोमीटर लंबा नया मेट्रो नेटवर्क विकसित किया जाएगा। पूरे प्रोजेक्ट को चार पैकेज में बांटा गया है, जिससे निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा सके। पीएम नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को इस परियोजना का शिलान्यास करेंगे, जिसके बाद पहले पैकेज पर काम शुरू हो जाएगा। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में जयपुर मेट्रो फेज-2 का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन भी होगा।

पैकेज-3 और 4 के लिए निविदा प्रक्रिया भी शुरू

पैकेज 3 में बी-टू बाईपास क्लोवर लीफ से खासाकोठी तक 11.7 * किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर । इसमें कुल 12 स्टेशन शामिल होंगे, जिनमें एसएमएस अस्पताल, रामबाग सर्किल, गांधी नगर और नारायण सिंह सर्किल जैसे प्रमुख इलाके कवर होंगे। पैकेज 4 में खासाकोठी से विद्याधर नगर टोड़ी मोड़ तक 14.5 किलोमीटर का रूट। इसमें भी 12 एलिवेटेड स्टेशन प्रस्तावित है, जो कलेक्ट्रेट, पानीपेच, अंवावाड़ी, वीकेआई क्षेत्र और हरमाड़ा जैसे इलाकों को जोड़ेंगे।

एलिवेटेड कॉरिडोर से शुरुआत

पहले पैकेज में प्रहलादपुरा रिंग रोड से पिंजरापोल गोशाला तक लगभग 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर है। इस हिस्से में कुल 12 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित है और इसे करीब 34 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग और टाइमलाइन

राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने पूरे प्रोजेक्ट की निगरानी को और सख्त कर दिया है। अब एमडी वैभव गालरिया हर सोमवार को नियमित समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें सभी अधिकारी और ठेकेदार शामिल होंगे। पैकेज 2 अगस्त तक शुरू करने और बाकी दो पैकेज सितंबर तक ग्राउंड पर लाने की योजना पर काम किया जा रहा है। डीपीआर के अनुसार पूरे दूसरे चरण का निर्माण कार्य 2031 तक पूरा करने और संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों का दावा है कि तय समय सीमा के अनुसार काम को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि जयपुर के ट्रैफिक और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बड़ा विस्तार मिल सके।'

भूमिगत मेट्रो सेक्शन

दूसरे पैकेज में लगभग 3.12 किलोमीटर लंबा अंडरग्राउंड सेक्शन होगा। इसमें दो भूमिगत स्टेशन बनाए जाएंगे। पहला सांगानेर पुलिस स्टेशन के पास और दूसरा एयरपोर्ट टर्मिनल क्षेत्र के नजदीक। इसके बाद यह कॉरिडोर बी-टू बाईपास के पास फिर से एलिवेटेड हो जाएगा। इस पैकेज की अनुमानित लागत करीब 1160 करोड़ रुपए है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery