Monday, April, 21,2025

भोलेनाथ के रंग में रंगी छोटी काशी

जयपुर:  महाशिवरात्रि पर्व पर शहर के सभी शिवालयों पर आस्था का सेही छोटी का कहनाने वाले सैलाब उमड़ पड़ा। जयपुर में भक्तों की कतार लग गई। शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई दी। महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में विशेष अनुष्ठान किए गए। क्वींस रोड वैशाली नगर स्थित झाड़खंड महादेव मंदिर में भक्तों की जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं। इसी के साथ धूलेश्वर महादेव, रोजगारेश्वर महादेव, जंगलेश्वर महादेव बनीपार्क, ओमकारेश्वर महादेव आमेर, सदाशिव ज्योर्तिलिंग कूकस सहित सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए भक्त तड़के 3 बजे से कतारों में लग गए थे। शिव मंदिरों में सूर्योदय से पहले से पूजा-अर्चना, भजनों के साथ रूद्राष्टक, शिव तांडव स्त्रोत्र, ॐ नमः शिवाय के पाठ किए गए साथ ही हर हर महादेव, बम बम भोले के जयघोष सुनाई दिए। कई मंदिरों में शिव-पार्वती विवाह की रस्म निभाई गई और श्रद्धालुओं को ठंडाई का वितरण किया गया। वहीं भोलेनाथ का गंगाजल, घी, केसर, पंचामृत, विजया, गन्ने व फलों के रस से अभिषेक करने के बाद विदेशी फूलों की आकर्षक झांकी सजाई गई। गलता तीर्थ में शिव दरबार सजाया गया।

251 किलो घी और 1100 किलो दूध से ताड़केश्वर बाबा का महाअभिषेक

ताड़केश्वर महादेव मंदिर के पट रात्रि 2 बजे खोल दिए गए। सर्वप्रथम 251 किलो घी, 1100 किलो दूध और 101 किलो शहद से अभिषेक किया गया। इसके बाद हल्दी, रोली और फलों के रस से अभिषेक कर शिव विवाह की रस्म मनाई गई। तड़के 3 बजे से आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए, जहां भक्तों की लंबी कतारें दर्शन के लिए उमड़ पड़ीं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया अनुष्ठान

महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रगति की कामना की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरती उतारी। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास पर अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

भोलेनाथ का संगम के जल से जलाभिषेक

सोडाला स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में संगम के जल से भगवान भोलेनाथ का महाअभिषेक किया गया। श्री धर्म फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस अनुष्ठान में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 42,000 लीटर संगम का जल दो टैंकरों से जयपुर लाया गया था। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की। पंडित पंकज ओझा ने कहा कि आयोजन में दुबई, ओमान और अमेरिका से श्रद्धालु भी शामिल हुए। इस दौरान संत शिरोमणि जगतगुरु दिवाकर द्वाराचार्य अवधेश महाराज, विधायक कालीचरण सराफ, आईएएस ओ. पी. बैरवा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने की पूजा-अर्चना

सिटी पैलेस स्थित राजराजेश्वर महादेव मंदिर में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने दर्शन किए। उन्होंने भगवान शिव को जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।

राठौड़ ने झाड़खंड महादेव में किया अभिषेक

कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ और उनकी धर्मपत्नी गायत्री राठौड़ ने बुधवार को झाहखंड महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने जनता जनार्दन से मुलाकात कर उनके साथ जलाभिषेक किया और शिव भक्तों के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery