Wednesday, October, 14,2026

महाराज विनायक सोसायटी के रिकॉर्ड में हेरफेर पर FIR

जयपुर: जयपुर की महाराज विनायक सोसायटी के रिकॉर्ड में कथित हेरफेर कर पदाधिकारियों के नाम बदलने और फर्जी दस्तावेजों के जरिए संस्था के बैंक खातों व संपत्तियों पर नियंत्रण की कोशिश का मामला सामने आया है। सोसायटी के कोषाध्यक्ष विशाल जैफ की शिकायत पर ज्योति नगर थाना पुलिस ने 7 अक्टूबर को नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें सोसायटी के पूर्व सचिव विकास जैफ, उनकी पत्नी पिंकी जैफ और बेटी तेजस्विनी जैफ सहित अन्य लोग शामिल हैं। शिकायतकर्ता विशाल जैफ के अनुसार, सोसायटी का पंजीकृत कार्यालय लालकोठी स्थित महेश कॉलोनी में है। आरोप है कि कथित फर्जी प्रस्तावों और दस्तावेजों के आधार पर विकास जैफ को अध्यक्ष, उनकी पत्नी पिंकी जैफ को सचिव और बेटी तेजस्विनी जैफ को कोषाध्यक्ष दर्शाया गया। इसके लिए 13 और 21 अगस्त 2026 को बैठकें आयोजित होने की कार्यवाही दिखाई गई, जबकि शिकायतकर्ता का आरोप है कि सदस्यों को नियमानुसार नोटिस नहीं दिए गए और बैठक के एजेंडे में सदस्यों को हटाने का प्रस्ताव भी शामिल नहीं था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संस्था के दस्तावेज निजी एसएसओ आईडी से रजिस्ट्रार पोर्टल पर अपलोड किए गए और कथित रूप से फर्जी शपथपत्र प्रस्तुत किए गए। कुछ ऐसे लोगों को भी सदस्य और बैठकों में उपस्थित दर्शाने का आरोप है, जो पहले इस्तीफा दे चुके थे। शिकायतकर्ता के अनुसार, इनमें ऊषा मीणा, संतोष मीणा और रतन कुमार मीणा के नाम शामिल हैं।

बैंक खातों और संपत्तियों पर नियंत्रण की आशंका

विशाल जैफ ने शिकायत में आरोप लगाया कि कथित दस्तावेजों के जरिए पुराने बैंक खाते बंद करने, नए खाते खोलने और बैंक खातों के हस्ताक्षरकर्ताओं को बदलने संबंधी प्रस्ताव भी दर्शाए गए। उन्हें आशंका है कि इन दस्तावेजों का इस्तेमाल सोसायटी की संपत्तियों, बैंक खातों और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े मामलों में किया जा सकता है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, एक अक्टूबर को रजिस्ट्रार पोर्टल पर संस्था का पंजीकरण नंबर जांचने पर नए पदाधिकारियों के नाम सामने आए। इसके बाद पांच अक्टूबर को सूचना के अधिकार के तहत रजिस्ट्रार कार्यालय से रिकॉर्ड मिलने पर कथित अनियमितताओं की जानकारी मिली।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

ज्योति नगर थाने में BNS की धारा 316 (5), 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 61(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66D के तहत मामला दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में विकास जैफ, पिंकी जैफ, तेजस्विनी जैफ, नीलम जैफ, कविता वर्मा, डॉ. आशु गुप्ता, डॉ. मनोहर भट्ट, डॉ. योगेश यादव और डॉ. राजेश यादव शामिल हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery